भिक्षुक साहित्यिक सांस्कृतिक एवं समाज सेवा संस्था द्वारा आयोजित
लखनऊ। रविवार को भिक्षुक साहित्यिक सांस्कृतिक एवम् समाज सेवा संस्था (पंजीकृत) राजाजी पुरम उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में अपने समय के श्रेष्ठ साहित्यकार, कवि, समाज सुधारक, गणेश प्रसाद सक्सेना भिक्षुक जी की स्मृति में मासिक काव्य गोष्ठी, सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ , जिसमें संस्था के अध्यक्ष डॉ . उमेश प्रकाश उमेश द्वारा डॉ शोभा बाजपेई एवं वरिष्ठ साहित्यकार नरेन्द्र भूषण को भिक्षुक साहित्य मंजरी सम्मान से एवं अजय, कैप्टन सरोज सिंह को प्रतिभाग सम्मान से सम्मानित किया गया। नरेन्द्र भूषण की अध्यक्षता, कैप्टन सरोज सिंह के मुख्य आतिथ्य, प्रेम शंकर शास्त्री बेताब के विशिष्ठ आतिथ्य में प्रेम शंकर शास्त्री बेताब की वाणी वन्दना के साथ प्रतिभा गुप्ता के संचालन में, उमेश प्रकाश उमेश, अक्षिता सक्सेना, अंचित प्रकाश सक्सेना, अरुणा सक्सेना, तेज नारायण श्रीवास्तव राही, प्रतिभा गुप्ता, शकुन्तला श्रीवास्तव शरीक, अरविन्द रस्तोगी, हिमांशु सक्सेना, आशुतोष त्रिपाठी आशु, प्रदीप मोहन सक्सेना, रजनी कुमारी, सरोज बाला सोनी, डॉ उमेश चन्द्र श्रीवास्तव खुशी राम बाजपेई, कैप्टन सरोज सिंह, एवम् नरेन्द्र भूषण एवम् आदि कवियों ने सरस काव्य पाठ किया। संस्था की महासचिव अरुणा सक्सेना ने उपस्थित साहित्यकारों को होली का गुलाल लगा कर स्वागत किया एवम् कवि गणेश प्रसाद सक्सेना भिक्षुक के व्यक्तित्व एवम् कृतित्व पर भाव पूर्ण ढंग से प्रकाश डाला और उनकी रचना का पाठ किया। अंत में संस्था के तकनीकी सलाहकार एवम् कोषाध्यक्ष अंचित प्रकाश ने उपस्थित अतिथियों के जलपान आदि की व्यवस्था कर धन्यवाद ज्ञापित किया।





