back to top

देश और समाज के विभिन्न सरोकार गीत संग्रह ‘सारे गीत तुम्हारे’ में समाहित है : अशोक अज्ञानी

गीत संग्रह ‘सारे गीत तुम्हारे’ का लोकार्पण
लखनऊ। प्रांजल पब्लिकेशन्स के तत्वावधान में आज हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में रायबरेली के युवा गीतकार सौरभ शुक्ल के प्रथम गीत संग्रह ‘सारे गीत तुम्हारे ‘ के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि गिरीश चन्द्र मिश्र उपाध्यक्ष ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश, अंजनी कुमार सिंह वरिष्ठ गीतकार, प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित, आचार्य ओम नीरव, डॉ अमिता दुबे, डॉ अशोक अज्ञानी और नैमिषारण्य तीर्थ के ब्रहृर्षि पूज्य श्री विमलानन्द जी सरस्वती ने सौरभ शुक्ल के प्रथम गीत संग्रह ‘सारे गीत तुम्हारे ‘ का लोकार्पण किया। मुख्य वक्ता आचार्य ओम नीरव ने कहा कि किसी उद्दीपित भाव की एक मर्यादित अविरल धारा है, मुखड़ा जिसका उद्गम है, अन्तरे जिसके मनोरम घाट हैं, पूरक पद जिसके तटबंध हैं और समापन जिसका अनन्त सागर में विलयन है। नैमिषारण्य के संत ब्रह्मर्षि विमलानन्द सरस्वती ने कहा कि गीत हमारी अत्यंत प्राचीन विधा है जिसका उद्गम सामवेद से है। गीत की यह अविरल धारा युगों युगों से प्रवाहित होती आ रही है। सौरभ के सरल और तरल गीतों का सुधीजन अवगाहन करेंगे और यह कृति हिंदी साहित्य में विशेष स्थान बनाएगी। विशेष वक्ता कवि साहित्यकार एवं समीक्षक डॉ अशोक अज्ञानी ने लोकार्पित कृति एवं कृतिकार के सम्बंध में अपने वक्तव्य में कहा कि युवा स्वभाव के ही साथ प्रौढ़ता की झलक भी इस कृति के गीतों में मिलती है। गीतकार ने जहाँ एक ओर मयार्दा के साथ प्रेम को रेखांकित किया है, वहीं दूसरी ओर देश और समाज के विभिन्न सरोकारों को भी अपने गीतों में आत्मसात किया है। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की प्रधान संपादक डॉ अमिता दुबे ने कृति के सम्बंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े युवा गीतकार की यह कृति हिन्दी साहित्य जगत के लिए एक सुखद आश्वस्ति है। वरिष्ठ कवि अंजनी कुमार सिंह ने गीत संग्रह के सम्बंध में अपने विचार रखते हुए कहा कि सारे गीत तुम्हारे में संग्रहीत गीतों में कहीं भी उलझाव नहीं है। रचनाकार के काव्य-कौशल और उसकी नैसर्गिक प्रतिभा को कहीं से नकारा नही जा सकता। विशिष्ट अतिथि के रूप में दर्जा प्राप्त राज्यमन्त्री गिरीशचन्द्र मिश्र ने कहा कि इस कृति में संग्रहीत अधिकांश गीत काव्यमंचों पर कृतिकार द्वारा समय समय पर सुनने का अवसर मिला है। कविता में किंचित अभिरुचि रखने वाला व्यक्ति सौरभ के गीतों से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो० सूर्यप्रसाद दीक्षित ने कहा कि इस कृति के माध्यम से गीत का पुनरुद्धार होने कौ द्वार खुल रहे हैं। इस अवसर पर पीयूष सिंह (प्रतिनिधि विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान) सहित पूरे अवध प्रांत के सैकड़ों साहित्यकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार हरिमोहन बाजपेयी माधव और धन्यवाद ज्ञापन अनुराग शुक्ल ने दिया।

RELATED ARTICLES

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...