लखनऊ। राजधानी के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में एक युवक की सिर कूच कर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह युवक का शव सड़क किनारे देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि युवक महिला मित्र से मिलने आया था। इस दौरान लोगों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। सुचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस हत्या में महिला के परिजनों और मकान मालिक का हाथ होने की आशंका जता रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम अजय मौर्य उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। वहीं महिला मित्र पास ही स्थित एक घर में किराए पर रहती है। दोनों के विषय में और जानकारी जुटाई जा रही है।





