back to top

सरकारी विभागों में भर्तियों पर योगी के सख्त निर्देश

  • तीन महीने में पूरी हो भर्ती प्रक्रिया, छह महीने में बांटे नियुक्ति पत्र

  • मुख्यमंत्री ने तय की है छह महीने की टाइम लाइन : अवनीश अवस्थी

  • जल्द करेंगे भर्ती आयोगों, बोर्डों के अध्यक्षों व सीईओ के साथ बैठक

लखनऊ। बेरोज़गारी और भर्तियों को लेकर विपक्षी दलों के विरोध और युवाओं के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ी पहल की है। योगी ने शुक्रवार को लोकभवन में अफसरों के साथ बैठक की और सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों का ब्यौरा तत्काल मांगा है और वे खुद जल्द ही सभी भर्ती आयोगों की बैठक बुला कर इसकी व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे।
मुख्यमंत्री ने अफ़सरों की बैठक लेते हुए सभी विभागों से कहा कि अब तक हुई तीन लाख भर्तियों की तरह ही पारदर्शी तरीक़े से अगले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू करें। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए है भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अगले छह महीने में नियुक्ति पत्र बांट दिए जायें। सरकारी भर्तियों को लेकर योगी ने कहा कि जिस तरह से यूपी लोकसेवा आयोग और अन्य सरकारी भर्तियां हुई हैं उसी पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से आगे तेजी से सभी भर्तियां कराई जायें।
अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ बैठक में सबसे पहले निर्देश दिए हैं कि जितने भी विभाग हैं, जिनमे पद रिक्त हैं उसकी सूचना तत्काल मुख्य सचिव को दी जाये। यह सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय को भी दी जाये। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा है कि जल्द ही जितने भर्ती आयोग हैं उनकी बैठक भी बुलाई जायेगी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिन विभागों में जहां-जहां पद खली हैं वहां नियमानुसार विज्ञापन जारी कर पूरी पारदर्शिता के साथ तीन महीनों में पारदर्शी तरीके से भर्ती की प्रक्रिया को पूरा किया जाये। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए छह महीने की टाइम लाइन तय की है।
इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव ने बताया कि एक महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों के इस बात की भी समीक्षा की कि किन-किन विभागों में कितने पदों पर कहां-कहां भर्तियां हुई हैं। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा कराई गयी पीसीएस मुख्य परीक्षा, जिसके नतीजे अभी हाल ही में आये हैं, उनके तीन सफल अभ्यर्थी मुख्यमंत्री से गोरखपुर में मिले। सफल अभ्यर्थियों ने योगी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस पारदर्शी तरीके से पीसीएस परीक्षा संपन्न कराई गयी है उसकी वजह से एक गांव के गरीब होनहार छात्र को नौकरी मिली है।
अवस्थी ने कहा कि अब तक सबसे बड़ी संख्या में पुलिस विभाग में भर्तियां हुई हैं। इसके साथ ही शिक्षा विभाग, चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा और सहकारिता विभाग में भी भर्तियां हुई हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जल्द ही सभी भर्ती आयोगों व बोर्डों के अध्यक्षों या मुख्य कार्यकारी अधिकारी की बैठक कर पूरी भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे।
बता दें कि गुरुवार को युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर ट्वीट किए।
वहीं, विपक्ष ने सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस ट्विटर पर गुरुवार को टॉप ट्रेंड करता रहा। इस मुद्दे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने न केवल सरकार को कटघरे में घेरा, बल्कि यहां तक कहा कि अगर सत्ता का रुख नहीं बदला तो युवा सरकार बदल देंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर लिखा था, ‘जब जवान भी ख़िलाफ़, किसान भी ख़िलाफ, तब समझो दंभी सत्ता के दिन अब बचे हैं चार।’
बेरोज़गारी दिवस के दौरान लखनऊ में जगह-जगह प्रदर्शन हुए, लाठियां चलीं और पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मुख्यमंत्री आवास, हजरतगंज, कैसरबाग, परिवर्तन चौक, लखनऊ विश्वविद्यालय समेत विभिन्न कॉलेजों व अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ। गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर सपा छात्र सभा की प्रदेश सचिव पूजा यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने लाठियां चलायी और सभी छात्र कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
उधर, बेरोजगारी के मुद्दे पर सड़क पर उतरीं सपा की जिला व नगर इकाई की महिलाओं को पुलिस ने सआदत अली खां के मकबरे के पास रोक लिया। महिलाएं जिला कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय जा रहीं थीं। इस दौरान महिलाओं और पुलिस में काफी देर तक नोकझोंक हुई। महिलाओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की।
वहीं सपा छात्र सभा ने लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर छात्रनेता महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में बर्तन लेकर भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। इसी तरह के विरोध-प्रदर्शन कांग्रेस की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के अलावा कई अन्य जिलों में भी किये।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...