back to top

विफल हो गया है योगी का आगरा माडल : अखिलेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि योगी का आगरा माडल विफल हो चुका है।

अखिलेश ने ट्वीट किया, मुख्यमंत्री द्वारा बहुप्रचारित कोरोना वायरस से लड़ने का आगरा मॉडल महापौर के अनुसार असफल होकर आगरा को वुहान बना देगा। उन्होंने कहा, न जांच, न दवाई, न अन्य बीमारियों के लिए सरकारी या निजी अस्पताल, न जीवन रक्षक किट और उस पर पृथक-वास केंद्रों की बदहाली प्राणांतक साबित हो रही है। जागो सरकार जागो!

अखिलेश ने आगरा के महापौर नवीन जैन द्वारा मुख्यमंत्री योगी को लिखे गए पत्र का हवाला देते हुए यह बयान दिया। इस पत्र में जैन ने मुख्यमंत्री से आगरा को बचाने का अनुरोध किया था। पत्र में जैन ने कहा था कि आगरा गंभीर समस्या के दौर से गुजर रहा है। आगरा को बचाने के लिए बड़े फैसलों की आवश्यकता है क्योंकि यहां हालात काफी गंभीर हो गए हैं इसलिए मैं हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि मेरे आगरा को बचाइए, कृपया बचाइए। आगरा के महापौर की ओर से लिखे गए उक्त पत्र को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को टवीट भी किया था।

RELATED ARTICLES

बिहार के सम्राट होंगे चौधरी… 15 अप्रैल को लोक भवन में लेंगे शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने करीब दो दशक...

नीतीश कुमार ने CM पद से दिया इस्तीफा, थोड़ी देर में होगा नए मुख्यमंत्री का ऐलान

पटना।बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा अध्याय समाप्त हो गया है। नीतीश कुमार ने मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को बिहार के मुख्यमंत्री पद...

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सुनीं लोगों की समास्याएं,त्वरित दिलाया न्याय

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कल देर रात जनपद मऊ के बहुउद्देशीय भवन मंगलम में संभव ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली...

उल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व, गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान

लखनऊ। शहर के गुरुद्वारों में बैसाखी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों को रंगी बिरंगी झालरों...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

इस्कॉन भक्तों द्वारा अर्पित किये गये 56 भोगलखनऊ। इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी के दिशा-निर्देशन में लखनऊ एवं आस-पास के भक्तों ने श्रील...

‘स्याल्दे बिखौती मेला’ में दिखी पहाड़ों की कला-संस्कृति

महिलाओं व पुरूषों द्वारा सामूहिक झोड़ा नृत्य का जबर्दस्त प्रदर्शन कियालखनऊ। श्री रामलीला समिति पर्वतीय महापरिषद शाखा गोमती नगर के तत्वावधान में आज मंगलवार...

बुध प्रदोष व्रत आज, भक्त करेंगे शिवजी की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के...

खरमास समाप्त, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने से पहले सही मुहूर्त का चयन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता...

बिहार के सम्राट होंगे चौधरी… 15 अप्रैल को लोक भवन में लेंगे शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने करीब दो दशक...