back to top

जिहादी उन्माद फैलाकर फिर जनता को भटकाने की कोशिश में लग गए योगी : अखिलेश

लखनऊ। कथित लव जिहाद के खिलाफ लाए गए अध्यादेश की चर्चाओं के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए बुधवार को कहा कि योगी जिहादी उन्माद फैलाकर फिर जनता को भटकाने की कोशिश में लग गए हैं। अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा मुख्यमंत्री जी जिहादी उन्माद फैलाकर फिर जनता को भटकाने की कोशिश में लग गए हैं।

नफरत फैलाकर समाज को बांटने की भाजपा-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पुरानी रणनीति है। रोज नए-नए कड़े कानून अपनी अकर्मण्यता छुपाने के लिए ही लाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा सख्त बयान तो किसी मर्ज का इलाज नहीं है। वैसे भी कानून कड़ा या नरम नहीं होता है, उसका कैसे प्रयोग होता है, इस पर उसका प्रभावी या अप्रभावी होना निर्भर करता है।

गौरतलब है कि प्रदेश के योगी मंत्रिमण्डल ने मंगलवार को कथित लव जिहाद के खिलाफ अध्यादेश पर मुहर लगा दी है। इसके तहत अब छल, कपट या जोर-जबर्दस्ती से शादी के जरिए धर्म परिवर्तन करने को गैरजमानती अपराध बना दिया गया है। इसका उल्लंघन करने पर अधिकतम 10 साल कैद की सजा तय की गई है। अखिलेश ने कहा कि कि प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के पौने चार साल बीत रहे हैं, मगर जनता की तकलीफें घटने के बजाय बढ़ती गई है।

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था खराब दौर से गुजर रही हैअ मंहगाई और भ्रष्टाचार चरम पर हैअ काला बाजारियों और जमाखोरों पर कोई अंकुश नहीं हैअ कानून व्यवस्था चौपट हैअ बर्बादी के इन बुरे दिनों में भी भाजपा सरकार को बस दो ही बातें सूझ रही हैअ राम नाम सत्य करो या जिहाद बोल दो। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता भी समझ गई है कि जुमलेबाजी और तुक्केबाजी वाली सरकार से उसका कोई भला होने वाला नहीं है, इसीलिए उसने भी वर्ष 2022 के आगामी विधानसभा चुनावों में इस नाकामयाब और नाकाबिल सरकार का राम नाम सत्य करने का इरादा कर लिया है।

RELATED ARTICLES

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और...

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

नयी दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 बृहस्पतिवार को लागू...

उच्चतम न्यायालय ने कहा -चंबल घड़ियाल राष्ट्रीय अभयारण्य में अवैध रेत खनन से पर्यावरणीय संकट पैदा हुआ

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि नदी तल पर अंधाधुंध अवैध रेत खनन ने एक पर्यावरणीय संकट पैदा किया है और...

ओम पावर ट्रांसमिशन के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की उछाल

नयी दिल्ली। विद्युत अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के शेयर अपने 175 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले छह प्रतिशत से...

तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने एक दूसरे का सामना करेंगे सनराइजर्स और सीएसके

हैदराबाद। प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे होनहार तेज गेंदबाजों को मैदान में उतारने के बाद संतुलित नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम...

विप्रो के मुनाफे में गिरावट, चौथी तिमाही के नतीजों के बाद शेयरों में 4% की कमी

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के शेयरों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारी बिकवाली देखने को मिली, जिसके...