back to top

योगी सरकार में पात्र एवं निर्धन लोगों तक पहुंच रहा है राशन: शलभ मणि त्रिपाठी

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में कई वर्षों से काबिज राशन माफियाओं का पूरी तरह सफाया हो गया है और अब पात्र एवं निर्धन लोगों तक राशन पहुंचने लगा है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा, आज उत्तर प्रदेश में जहां सौ फीसदी पात्र और निर्धन लोगों तक राशन पहुंचने लगा है, वहीं कई सालों से काबिज राशन माफियाओं का पूरी तरफ से सफाया हो गया है। उन्होंने बताया कि राशन वितरण प्रणाली में किए गए बेतहरीन उपायों की बदौलत प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए पिछले दो वर्षों में 1000 करोड़ रूपए के खाद्यान्न की बचत की है। त्रिपाठी ने दावा किया कि ये वही खाद्यान्न है, जो फर्जी राशन कार्डों और भ्रष्ट कोटेदारों-अफसरों की मिलीभगत से राशन माफियाओं की जेब में जाता था। उन्होंने बताया कि प्रदेश की कमान संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री ने राशन वितरण प्रणाली में सुधार को प्राथमिकता पर रखा और अधिकारियों को पुख्ता तंत्र बनाने का आदेश दिया।

 

प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने शारीरिक तौर पर अक्षम और बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने का भी इंतजाम किया है और ऐसे 17 हजार लोगों के घरों तक कोटेदार खुद राशन पहुंचा रहे हैं। त्रिपाठी ने कहा कि इतना ही नहीं, राशन वितरण प्रणाली को और सुविधाजनक एवं पारदर्शी बनाने के लिए यूपी सरकार ने नगर क्षेत्रों में पोर्टेबिलिटी की व्यवस्था लागू की है, इसके तहत नगरीय क्षेत्र में रहने वाले राशनकार्ड धारकों को किसी भी कोटे की दुकान से राशन लेने का अधिकार होगा। उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को सुविधा तो होगी ही, उन कोटेदारों के आचार व्यवहार की भी समीक्षा हो पाएगी, जिनकी दुकानों से लोग राशन नहीं लेंगे। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा, योगी ने जब प्रदेश की कमान संभाली थी तब प्रदेश की राशन वितरण प्रणाली पूरी तरह चौपट थी। बसपा और सपा सरकारें खाद्यान्न घोटाले के लिए ही बदनाम रहीं। निर्धनों को राशन नहीं मिलता था।

 

उन्होंने कहा, दस्तावेजों में हेराफेरी कर गरीबों का खाद्यान्न लूट लिया जाता था और सारा पैसा राशन माफियाओं की जेब में चला जाता था। आए दिन खाद्यान्न तस्करी की खबरें आती थीं। बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक भी देश के निर्धनों का हक छीन कर राशन हासिल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में व्यवस्था संभालने के बाद मुख्यमंत्री राशनकार्ड धारकों को आधार कार्ड से जोड़कर ई-पास यानी ई प्वाइंट आफ सेल प्रक्रिया लागू कर दी। इसके चलते बड़ी तादाद में फर्जी राशनकार्ड धारक पकड़ लिए गए और पात्र लोग ही बचे। इन लोगों को ई-पास सिस्टम से राशन दिया जा रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि आज सरकार तीन करोड़ 57 लाख राशन कार्डों के जरिए 14 करोड़ सात लाख लोगों को सफलतापूर्वक राशन मुहैया करा रही है और प्रदेश की यह व्यवस्था राशन वितरण प्रणाली में एक नजीर बन चुकी है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...