back to top

किसी को अराजकता फैलाने की छूट नहीं: योगी

लखनऊ। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के तीखे हमलों का सख्ती से जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिजनौर जैसी घटनाओं को स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक बेटी और बहन के साथ प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार लेगी। किसी को अराजकता फैलाने की छूट सरकार नहीं देगी।

मुख्यमंत्री बुधवार को विधानसभा सत्र में विपक्ष द्वारा प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर लगाए गए आरोपो-प्रत्योरोपों का सिलेसिले वार जवाब देते हुए महिला उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने महिला उत्पीड़न के अलावा बिजनौर के सीजेएम कोर्ट में हुई हत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि जो जैसा करता है उसको वैसा ही मिलता है। बिजनौर की घटना में ऐसा ही हुआ। सरकार न्यायपालिका की सुरक्षा को लेकर खासी गंभीर है। इस दिशा में न्यायपालिका की सुरक्षा की व्यवस्था का प्रस्ताव न्यायपालिका को भेजा है और जैसे ही न्यायपालिका इस प्रस्ताव को मंजूर करती है तो वैसे ही प्रदेश सरकार इसे लागू कर देगी।

उन्होंने बिजनौर व उन्नाव में बलात्कार पीड़िता को जलाये जाने की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि सरकार इन्हें रोकेगी। योगी ने कहा नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी और हमारे विरोधी दलों के अन्य सम्मानित नेताओं ने जो मुद्दे उठाये हैं, वे अत्यंत संवेदनशील हैं और गंभीर भी। किसी भी सभ्य समाज के लिए हिंसा और अपराध के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और इसीलिए अपराध और अपराधियों के खिलाफ प्रदेश सरकार की कतई बर्दाश्त नही की नीतियों का परिणाम है कि अपराधी या तो जेल के अंदर है या प्रदेश छोड़कर भाग चुका है या फिर दूसरे लोकों की यात्रा पर निकल चुका है। स्वाभाविक रूप से इसके परिणाम सामने आये हैं।

योगी ने कहा 2016 और 2019 के अपराधों की तुलना करें तो डकैती, लूट, हत्या, बलबा, फिरौती अपहरण, बलात्कार की घटनाओं में कमी आयी हैं। महिला संबंधी अपराध हम सबकी चिन्ता का विषय है। महिलाओं के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओं का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि सरकार ने आने के साथ ही पूरे प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...