back to top

योगी ने कहा: सरकार कर्मचारियों को 28 फीसद महंगाई भत्ता देंगे

उप्र विस में अनुपूरक बजट पारित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र अपने निर्धारित समय से पहले बृहस्पतिवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले विधानसभा में 2021-22 के लिए 7301.52 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हुआ। अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधानसभा में नेता सदन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बजट हम युवाओं को समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक जुलाई 2021 से राज्य में सरकारी कर्मचारियों को अब 28 फीसद महंगाई भत्ता दिया जाएगा जिसमें 16 लाख सरकारी कर्मचारी और 12 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।

विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों का जवाब देते हुए नेता सदन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, इस बजट को हम युवाओं को समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने एक कविता के जरिये युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, नये युग का सृजन युवकों तुम्हारे हाथ में है। समूचा जग युवा पीढ़ी तुम्हारे हाथ में है। सफलता तो तुम्हारी बात में जज्बात में है, नये युग का सृजन युवकों तुम्हारे हाथ में है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की ओर इशारा करते हुए कहा, नेता प्रतिपक्ष युवा पीढ़ी के जज्बात को आप नहीं समझ पाएंगे। योगी ने कहा कि अनुपूरक बजट का विपक्ष इसलिए विरोध कर रहा है क्योंकि यह युवाओं को समर्पित है और ये लोग (विपक्ष) युवा विरोधी हैं।

उन्होंने कहा, आप लोग (समाजवादी पार्टी) जब सरकार में थे तो नौकरियों को गिरवी रख दिया था। निवेश बंद हो चुका था। दंगे होते थे, नौजवान फंसा दिए जाते थे। झूठे मुकदमे लाद दिए जाते थे। औसत तीसरे दिन उत्तर प्रदेश में दंगा होता था लेकिन आज दंगा मुक्त प्रदेश है।
योगी ने कहा, हमारी सरकार ने एक निधि का गठन किया है। सरकार के स्तर पर तीन हजार करोड़ रुपये की एक निधि प्रारंभ हो रही है जिसमें एक करोड़ नौजवानों को टैबलेट और स्मार्टफोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्नातक, परास्नातक और तकनीकी डिप्लोमा करने वाले नौजवानों को हम इस योजना के साथ जोड़ेंगे और उसकी आवश्यकता के अनुसार नि:शुल्क डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

 

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार कम से कम तीन प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने के लिए युवाओं को परीक्षा भत्ता देने पर विचार कर रही है। उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए सामाजिक सुरक्षा निधि, आंबेडकर स्मारक तथा सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं तथा चौकीदारों के लिए मानदेय में वृद्धि, विद्युत व्यवस्था में सुधार, गोवंशीय पशुओं का रखरखाव और अयोध्या में सुविधाओं और पार्किंग की व्यवस्था और साथ ही साथ मूलभूत ढांचा में वृद्धि जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जो लोग अयोध्या की तरफ झांकते नहीं थे, आज वे लोग कह रहे हैं कि राम तो हमारे भी हैं। योगी ने कहा कि 2017 के पहले लोग कहते थे कि हम कंस की मूर्ति लगाएंगे लेकिन आज जब लगता है कि वृहद समाज माफ नहीं करने वाला है तो दंडवत होकर कहते हैं कि हम भी राम और कृष्ण के भक्त हैं।

 

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को लगता था कि अगर कुंभ (प्रयागराज में आयोजित होने वाला कुंभ) के लिए कुछ कर देंगे तो टोपी लगाकर मुबारकबाद नहीं दे पाएंगे लेकिन आज सबकी टोपियां उतर गई हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, हमें गरीबों के घर में दीया जलाना पसंद है, जबकि आपको (उनके घरों में) अंधेरा पसंद है और आपने वह काम किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपना स्मारक बनाना पसंद करते हैं जबकि हम लोग देश की प्रतिष्ठित हस्तियों के स्मारक बनाते हैं। नेता सदन ने उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति की तुलना अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील के साथ ही महाराष्ट्र समेत अन्य कई राज्यों से करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने महामारी में प्रबंधन और राहत के लिए ऐतिहासिक कार्य किया। योगी ने कहा, हमारे लिए उत्तर प्रदेश परिवार है और हमारी सोच संकीर्ण नहीं है। हम एक परिवार की सोच नहीं रखते, हमारे लिए तो 24 करोड़ लोग ही परिवार हैं।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के लोग जमीन पर चलने के आदी नहीं हैं। योगी ने कहा कि पांच वर्ष में उत्तर प्रदेश के बजट का दायरा दोगुना हो गया है। उन्होंने सपा की ओर इशारा करते हुए कहा, आप लोग तो तालिबान का भी समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि अब दौर बदल गया है अब माफिया को जो भी साथ लेकर जाएगा उसे मालूम है कि पीछे पीछे बुलडोजर भी आएगा। उन्होंने कहा कि अब परिस्थितियां बदली हैं और हमारी सरकार ने माफिया की 1500 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। योगी ने घोषणा की कि माफिया ने जो जमीनें कब्जा की हैं उन जमीनों पर गरीबों के लिए घर बनेंगे।

 

इससे पहले चर्चा के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि अनुपूरक बजट सत्य से परे और जनता को भटकाने वाला है। उन्होंने कहा कि अगस्त 2021 तक पूंजीगत मद में सिर्फ 18..07 प्रतिशत वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है और पंचायत राज, नगरीय विकास, बाल विकास आदि कई विभागों में तो पूंजीगत मद में जीरो प्रतिशत वित्तीय स्वीकृति हुई है। ऐसे में अनुपूरक बजट का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ अपना झूठा प्रचार कर रही है। उन्होंने किसानों की फसलों का अब तक पूरा भुगतान न किये जाने का दावा करते हुए कहा कि पहले सिर्फ बुंदेलखंड में अन्ना पशु थे लेकिन जब से भाजपा सरकार आयी है तबसे चारों तरफ अन्ना पशुओं की भरमार हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान कितने लोग आॅक्सीजन की कमी, कितने बिस्तर की कमी और कितने लोग वेंटिलेटर न मिलने से अपनी जान गंवा बैठे ।

 

 

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...