back to top

योगी ने लगाया कांग्रेस, सपा, बसपा पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और रालोद पर नकारात्मक राजनीतिक करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, भाजपा को रोकने के लिए गैर-भाजपाई दल नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं।

दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीआरपीएफ जवानों की शहादत

दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीआरपीएफ जवानों की शहादत के परिणामस्वरूप की गई भारतीय वायुसेना की कार्वाई पर भी ए दल सवाल खड़े कर रहे हैं। देश और प्रदेश की जनता निश्चित तौर पर नकारात्मक राजनीति करने वाले दल एवं उनके प्रत्याशियों को सबक सिखाएगी। योगी ने कहा, अखिलेश सरकार में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया था। योगी सरकार ने सत्ता में आने के बाद कांवड़ यात्रा को नया रूप देने का काम किया। इस दौरान खोड़ा से जिला पंचायत सदस्य कालू यादव ने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। भारत माता की जय के उद्घोष के बीच योगी ने कहा, गाजियाबाद की धरती पर लोग एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर चुनने के लिए एकत्र हुए हैं।

यहां की आवाज प्रदेश की सभी 80 सीटों तक

यहां की आवाज प्रदेश की सभी 80 सीटों तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा, यह देखना होगा कि 2014 से पहले देश में क्या हालात थे। हर तरफ अराजकता थी और विकास में बाधा डाली जा रही थी। संप्रग के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। दुनिया के दूसरे देशों में भारत का सम्मान समाप्त हो गया था। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेकर व्यवस्था देने का संकल्प लिया था। पांच साल के दौरान देश की जो तस्वीर बदली है वह सभी देश वासियों के सामने है। परिवारवाद और जातिवाद से हटकर पहली बार काम हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने पहली बार देश में 100 स्मार्ट सिटी देने का काम किया, जिसमें 10 उत्तर प्रदेश से हैं। हालांकि प्रदेश के इन 10 शहरों में गाजियाबाद शामिल नहीं है।

RELATED ARTICLES

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर बोले- वनडे में रोहित के साथ पारी का आगाज करें सूर्यवंशी, चौथे नंबर पर खेलें गिल

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा...

भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल, मीराबाई ने जीता स्वर्ण, ऋषिकेश और मुथुपांडी ने हासिल किए रजत पदक

ग्लास्गो। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक...

सावन के सोमवार पर 23 साल बाद बन रहा महासंयोग

लखनऊ। सावन में अगर शिवजी की पूजा के लिए एक ही दिन दो खास मौके मिल जाएं तो शिव भक्तों के लिए इससे खास...

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का हुजूम

श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभलखनऊ। गोमती नदी के तट पर डालीगंज क्षेत्र स्थित पौराणिक श्री बंदी माता मंदिर के...

नृत्य कला में सिद्धि प्राप्ति करने के लिए नियमित साधना जरूरी : पं. जयंत कस्तुआर

भातखण्डे में चार दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित चार दिवसीय कथक नृत्य...

सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़े 1024 अर्घ

मंगल चातुर्मास का शुभारंभ 29 जुलाई को होगालखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर में चल रहे 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान में आज 1024 अर्घ...

बिजुरी चमके बरसे मेहरवा… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

लखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ संस्कृति विभाग, उ .प्र. द्वारा आयोजित कथक संध्या का आयोजन राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में किया गया। कथक...

कॉलेज में मैंने सबसे पहला आडिशन दिया था : मनराज वीर

लखनऊ। एक ऐसे परिवार से आने वाले जिसका म्यूजिक से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, मनराज वीर ने कभी नहीं सोचा था कि...