back to top

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर बोले- वनडे में रोहित के साथ पारी का आगाज करें सूर्यवंशी, चौथे नंबर पर खेलें गिल

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए।बीते जमाने के विकेटकीपर बल्लेबाज का मानना है कि रोहित के साथ पारी का आगाज करने वाले शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जिससे मध्य क्रम को और मजबूती मिलेगी।

इंजीनियर ने कहा, आदर्श स्थिति शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी की है। गिल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मेरे विचार से गिल इस समय टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इसलिए गिल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आना चाहिए। उन्होंने कहा,गिल गेंद को हवा में उठाकर नहीं मारते हैं। इसके अलावा वनडे में बाएं-दाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन आदर्श रहेगा। मेरा मानना है कि रोहित को टीम में रहना चाहिए और उन्हें सूर्यवंशी के साथ पारी की शुरूआत करनी चाहिए। इंजीनियर ने कहा,सूर्यवंशी पारी की शुरूआत करने के लिए आदर्श खिलाड़ी है। विराट कोहली तीसरे और गिल चौथे नंबर नंबर पर आ सकते हैं।

इससे भारत की बल्लेबाजी भी मजबूत हो जाएगी। सूर्यवंशी ने जिंबॉब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इंजीनियर ने कहा कि इस 15 वर्षीय खिलाड़ी को वनडे टीम में शामिल करने का यह उपयुक्त समय है।उन्होंने कहा,मुझे लगता है कि सूर्यवंशी को भारत की वनडे टीम में शामिल करने का यही सही समय है। मुझे समझ नहीं आता कि लोग वनडे और टी20 में इतना अंतर क्यों करते हैं। वह रन बना रहा है और उसमें पारी की शुरूआत करने का आत्मविश्वास भी है।

RELATED ARTICLES

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल, मीराबाई ने जीता स्वर्ण, ऋषिकेश और मुथुपांडी ने हासिल किए रजत पदक

ग्लास्गो। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक...

अमरनाथ के लिए 3,823 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

जम्मू। अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए सोमवार को 3,800 से अधिक श्रद्धालुओं का 12वां जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रवाना...

CM योगी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बोले-गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

मिसाइलमैन डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर ओम बिड़ला और अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइलमैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...

उपराष्ट्रपति, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय मंत्रियों ने CRPF जवानों को स्थापना दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस पर उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...