back to top

योगी ने दी 3.45 लाख एमएसएमई इकाइयों को 10 हज़ार करोड़ के लोन की सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर हुए कार्यक्रम में प्रदेश की 3,54,825 एमएसएमई इकाइयों की पूंजी की जरूरत को पूरा करते हुए 10,390 करोड़ रुपये का लोन वितरित किया। इनमें 29,914 नयी इकाइयां भी शामिल हैं, जिन्हें 1,316 करोड़ का लोन दिया गया। वर्चुअल माध्यम से हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों आठ उद्यमियों को लोन बांटा गया, जबकि बाकी को जिले स्तर पर हुए कार्यक्रम में लोन मिला।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम श्रेणी के उद्योगों और परंपरागत शिल्पकारों के विकास के लिए प्रदेश सरकार हर ज़रूरी मदद करने को तत्पर है। यह उद्योग ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार होने का आधार हैं। प्रदेश का कोई भी युवा जो अपना नया उद्यम शुरू करना चाहता है, उसे पूंजी की कमी नहीं होने दी जाएगी। हर उद्यमी को ज़रूरत के हिसाब से लोन दिया जा रहा है, यह काम लगातार जारी रहेगा।

योगी ने अलग-अलग जिलों के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी किया। लोन मिलने वाले एमएसएमई उद्यमियों को बधाई देते हुए योगी ने कहा कि छोटे-छोटे उद्योग, सशक्त प्रदेश का आधार हैं। औद्योगिक विकास को रफ़्तार देने की यूपी सरकार की कोशिश सभी के जीवन में खुशहाली लाने वाली है। उन्होंने कहा कि कोविड के कालखंड में केंद्र व राज्य सरकार ने मिलकर अपने प्रवासी श्रमिक भाइयों-बहनों को, परंपरागत शिल्पकारों को, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के प्रोत्साहन के लिए नियोजित प्रयास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के दौरान 14 मई को जब पहला आर्थिक पैकेज जारी किया, उसके अगले ही दिन यूपी सरकार ने ‘ऑनलाइन स्वरोजगार कार्यक्रम’ के तहत 56,754 नयी एमएसएमई इकाइयों को 2,002 करोड़ रुपये का लोन दिया। इसके अलावा इनकी समस्याओं और जिज्ञासाओं के समाधान के लिए एमएसएमई साथी पोर्टल और एप लांच किया। वहीं 26 जून को जब प्रधानमंत्री ने ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान’ की शुरुआत की, तब 4,03,646 नयी और पुरानी एमएसएमई इकाइयों को 10,999 करोड़ का वित्तीय प्रोत्साहन देते हुए लोन दिलाया गया।

यही नहीं, तीसरे चरण में 2,69,291 इकाइयों को 7,841 करोड़ का लोन दिलाया गया। यह लोन इन उद्योगों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने का अहम माध्यम बने। बैंकों से समन्वय स्थापित कर व्यापक पैमाने पर लोन मेले आयोजित किये गये। उन्होंने इस काम में बैंकों की भूमिका की भी तारीफ की।

योगी ने कहा कि यूपी में एमएसएमई इकाइयां आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। हाल ही में 15 इकाइयों ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में अपनी लिस्टिंग कराकर अपने विकास के लिए पूंजी की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया है। यह अभिनव प्रयास अन्य इकाइयों के लिए प्रेरक भी है।

मुख्यमंत्री आवास पर हुए कार्यक्रम में एक जनपद-एक उत्पाद योजनाओं से लाभान्वित 5,000 शिल्पियों को हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल, मेटल शिल्प, खाद्य प्रसंस्करण, पॉटरी आदि से संबंधित मुफ्त टूल किट दिये गये।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...