back to top

योगी ने नोडल अफसरों को दी हिदायत, पूरे तालमेल से करें काम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि कोविड19 संक्रमण के मद्देनजर घोषित लॉकडाउन के दौरान सभी नोडल अफसर पूरे तालमेल से काम करें और कोशिश करें कि राज्य में कोई भी व्यक्ति इस बंद के कारण भूखा न रहे।

योगी ने विभिन्न प्रदेशों के लिए कोविड-19 के सम्बन्ध में नामित नोडल अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि लॉकडाउन का अर्थ है कि जो व्यक्ति जहां है, वहीं रहे, ऐसे में नोडल अधिकारी विभिन्न राज्यों में रह रहे उत्तर प्रदेशवासियों को इस दौरान वहीं पर रहने के लिए तैयार करें और उन्हें बताएं कि उनके खाने और रहने की समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ पूरी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और प्रयास करें कि कोई भी व्यक्ति न तो भूखा रहे और न ही सड़क पर सोए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नोडल अधिकारी लॉकडाउन की स्थिति से प्रभावित व्यक्ति का फोन जरूर उठाएं और पूरी शालीनता से बात कर समस्या के निराकरण का प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी अपने द्वारा सम्पादित कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट भी उपलब्ध कराएं। ज्ञातव्य है कि लॉकडाउन के दौरान विभिन्न राज्यों में रह रहे उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों तथा उत्तर प्रदेश में रह रहे अन्य राज्यों के मूल निवासियों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा अलग-अलग राज्यों के लिए एक वरिष्ठ आईएएस एवं एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी के रूप में 16 वरिष्ठ आईएएस एवं 16 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नामित किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...