back to top

योगी ने 11 जिलों में वरिष्ठ एवं अनुभवी विशेषज्ञों को भेजने का दिया निर्देश

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य के 11 जिलों में प्रोफेसर स्तर के वरिष्ठ एवं अनुभवी विशेषज्ञ को भेजने का निर्देश दिया। ये अधिकारी स्थानीय मेडिकल टीम को उपचार संबंधी उचित परामर्श तथा सहयोग प्रदान करेंगे। इन जिलों में आगरा, मेरठ, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, गाजियाबाद, कानपुर नगर, झांसी तथा बस्ती शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने इन जनपदों में प्रमुख सचिव या सचिव स्तर के अधिकारियों को नामित करने के निर्देश देते हुए कहा कि ये अधिकारी सम्बन्धित जनपद में कैम्प करते हुए जिला प्रशासन के कार्यों का पर्यवेक्षण करते हुए सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन में ढील की व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने प्रदेश के सभी जनपदों में केन्द्र व राज्य सरकार की विकास तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं के संचालन का अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समस्त मण्डलायुक्त अपने सभी जनपदों की विकास व निर्माण योजनाओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा करें।

आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि सभी जिलाधिकारी अपने जनपद के कोविड एवं गैर कोविड अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखा जाए। योगी ने नगरीय क्षेत्रों में निगरानी समितियों के कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी निर्माण परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बेसहारा व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसका अन्तिम संस्कार सम्मानजनक ढंग से किया जाए। निराश्रित व्यक्ति के अन्तिम संस्कार के लिए राज्य सरकार ने पांच हजार रुपए की धनराशि की व्यवस्था की है। योगी ने निर्देश दिया कि पुलिस नियमित गश्त करते हुए सुनिश्चित करे कि कहीं भी भीड़ एकत्रित ना हो।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...