back to top

योगी ने किया लालजी टंडन बहुउद्देशीय हॉल का वर्चुअल लोकार्पण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पूर्व मंत्री और बिहार व मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टण्डन की जयंती के अवसर पर यहां अपने सरकारी आवास पर चौक स्टेडियम स्थित नवनिर्मित ‘लालजी टण्डन बहुउद्देशीय हाल’ का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने दुबग्गा से चौक चौराहे तक सड़क का नामकरण लालजी टण्डन मार्ग और चौक चौराहे का नामकरण लालजी टण्डन चौराहा किया।

मुख्यमंत्री ने श्री लालजी टण्डन को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लखनऊ व लालजी टण्डन एक दूसरे के पर्याय थे। लखनऊ में ही उनका जीवन रचता-बसता था। सम्भवतः आज यह पहला कार्यक्रम है जिसमें टण्डन अपने भौतिक काया के रूप में उपस्थित नहीं है, फिर भी उनकी विचारधारा हम लोगों के लिए आज भी पथ प्रदर्शन का कार्य कर रहा है।

योगी ने कहा कि प्रदेश की सभी पार्टियों के लोग लालजी टण्डन का सम्मान करते थे। उनकी विशेषता थी कि वे आजीवन एक ही विचारधारा, मूल्य व सिद्धान्तों पर अडिग रहे। वे अपनी विचारधारा व सिद्धान्तों से इतर अन्य विचारों का भी सम्मान करते थे और एक अभिभावक के तौर पर सबके प्रति सहयोगी रवैया अपनाते थे। यही कारण है कि प्रदेश के सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टण्डन लखनऊ के बारे में एक चलता-फिरता पुस्तकालय थे। लखनऊ के व्यवसाय, राजनीति, विकास एवं समाज-दर्शन के संबंध में उनकी समग्र सोच थी। लखनऊ के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण था कि लालजी टण्डन के निधन पर हर वर्ग के लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त की थी। आज उनकी जयंती के अवसर पर कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए हम सभी अपने जनप्रिय मार्गदर्शक को याद कर रहे हैं।

योगी ने कहा कि यह कार्यक्रम कोविड के नये स्ट्रेन की लहर के कारण मुख्यमंत्री आवास पर पूरे प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए सम्पन्न हुआ है। उन्होंने सड़क और चौराहे के नामकरण के लिए नगर निगम को और बहुउद्देशीय हाॅल के लिए खेल विभाग को धन्यवाद दिया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डाॅ दिनेश शर्मा, नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना और विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किये।

लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। बता दें कि चौक स्टेडियम में बहुउद्देश्यीय हाॅल लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से खेल विभाग द्वारा निर्मित किया गया है। इस बहुउद्देशीय हाॅल में 1,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। यह प्रदेश का पहला ऐसा बहुउद्देशीय हाॅल है, जहां बाॅक्सिंग सहित सभी इंडोर गेम्स की सुविधा मौजूद है।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...