back to top

योगी ने नीट में शत-प्रतिशत अंक पाने वाली आकांक्षा सिंह को किया सम्मानित

  • पढ़ाई के साथ सभी खर्चों की व्यवस्था देने की कि घोषणा
  • प्रदेश की सभी बालिकाओं के लिए आकांक्षा रोल मॉडल : योगी
  • बालक व बालिका में भेद करने वालों को बिटिया की सफलता एक संदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट-2020) में शत-प्रतिशत अंक पाने वाली व राष्ट्रीय स्तर पर टाॅप करने वालीं आकांक्षा सिंह को टैबलेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने आकांक्षा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर उन्होंने उसकी यूजी की पूरी पढ़ाई के खर्च सहित फूडिंग व लाॅजिंग की व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा किए जाने की घोषणा की। उन्होंने आकांक्षा के घर तक जाने वाली सड़क को ठीक कराने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आकांक्षा को हर सम्भव सहायता देगी। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिये कि आकांक्षा को संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रखने के संबंध में ‘नीट’ को पत्र लिखा जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के साथ बालिकाओं के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। ‘नीट-2020’ परीक्षा में कुशीनगर जिले की आकांक्षा सिंह ने शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। उन्होंने कहा कि आकांक्षा प्रदेश की सभी बालिकाओं के लिए एक रोल माॅडल हैं। विलक्षण प्रतिभा सम्पन्न आकांक्षा उत्तर प्रदेश का गौरव हैं।

योगी ने कहा कि आकांक्षा की सफलता उन परिवारों को यह संदेश भी देती है जो लोग बालक और बालिकाओं में अंतर करते हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाएं किसी से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए ‘मिशन शक्ति’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले चरण में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। दूसरे चरण के तहत इस सम्बन्ध में आ रही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आकांक्षा ने राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने आकांक्षा सिंह के माता-पिता व परिवार के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर ऊंचे इरादों के साथ परिश्रम व लगन से आकांक्षा ने अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वो इसी तरह बिना रूके आगे बढ़ती रहेंगी। इस मौके पर आकांक्षा ने आल इण्डिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (एम्स), नई दिल्ली में प्रवेश लेने की इच्छा व्यक्त की। उसने कहा कि कुशीनगर जिले में न्यूरो सर्जन की ज़रूरत के मद्देनज़र वे न्यूरो सर्जन के रूप में लोगों की सेवा करना चाहती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आकांक्षा पिछड़े जिले की पृष्ठभूमि की हैं। राज्य सरकार द्वारा जनपद कुशीनगर में मेडिकल काॅलेज की स्थापना की जा रही है। आकांक्षा ने न्यूरो सर्जन बनने का निर्णय लिया है, जिससे वे उस क्षेत्र की चिकित्सीय सेवाओं में अपना योगदान दे सकें। मुख्यमंत्री ने कु0 आकांक्षा सिंह के पिता श्री राजेन्द्र कुमार राव से कहा कि उन्होंने वायु सेना में रहकर देश की सेवा की है। इसलिए वे पूर्वांचल क्षेत्र के बच्चों को सेना में जाने के लिए प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर उन्होंने आकांक्षा के माता-पिता को शाॅल भेंट की और भाई अमृतांश को भी टैबलेट प्रदान किया।

ज्ञातव्य है कि रुचि सिंह एवं राजेन्द्र कुमार राव की पुत्री आकांक्षा को नीट-2020 में 720 अंकों की परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। इस परीक्षा में पूर्णांक प्राप्त करने वाले एक अन्य अभ्यर्थी से आयु कम होने के कारण आकांक्षा को दूसरा स्थान मिला है। आकांक्षा को बैडमिण्टन खेलने एवं संगीत सुनने में विशेष रुचि है। उसने नवजीवन मिशन कसया, कुशीनगर से 97.7 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10 और प्रगति पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली से 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12 की परीक्षा पास की।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...