back to top

योगी सरकार की कार्यशैली से अपराधियों के हौसले बुलंद : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर राज्य में शांति-व्यवस्था कायम करने में पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि सरकार की कार्यशैली से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अखिलेश ने यहां एक बयान में आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में खुलेआम अपराध हो रहे हैं। उन्होंने कहा, सरकार की कार्यशैली से अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं।

बदहाल कानून व्यवस्था का आलम यह है कि पुलिस के अधिकारियों पर भी हमले होने लगे हैं। प्रयागराज में एक फौजी की हत्या, ग्रेटर नोएडा में एक अपहृत बच्चे का कत्ल और औरैया में एक र्साफा व्यवसाई की गोली मारकर हत्या की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास दृढ़ इच्छाशक्ति का अभाव है और सरकार सूबे में शांति व्यवस्था कायम करने में पूरी तरह विफल हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की बिगड़ती छवि पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश की जनता को शांत और भयमुक्त बनाने की दिशा में कड़े फैसले लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि अराजकता और अपराध में संलिप्त दाषियों को दण्डित कर कानून को प्राथमिकता देना सरकार का लक्ष्य होना चाहिए लेकिन जब भाजपा सरकार का एजेण्डा समाज का सद्भाव बिगाडऩा हो तो कानून का राज स्थापित कैसे होगा?

उन्होंने कहा, प्रदेश की जनता को अपराध मुक्त होने का झूठा सपना दिखाकर जनमत हासिल करने वाली भाजपा के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। प्रदेश को खुशहाली, और प्रगति के रास्ते पर ले जाने के लिए समाजवादी सरकार बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...