back to top

अनुसूचित जाति के युवाओं को रोजगार का तोहफा देगी योगी सरकार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुसूचित जाति के बेरोजगार युवाओं को नव वर्ष का तोहफा देते हुए उन्हें राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकृत एजेंट के रूप में जोडऩे की एक अभिनव योजना तैयार की है।

अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम अनुसूचित जाति के आर्थिक रूप से कमजोर युवकों को व्यवसाय संवाददाता के रूप में स्वरोजगार का अवसर देने जा रहा है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने भाषा को बताया कि अनुसूचित जाति के बेरोजगार युवकों के आर्थिक उत्थान के लिए तैयार सरकार की इस योजना के तहत प्रदेश के 500 युवकों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

अगले वित्तीय वर्ष में इस योजना को राज्य के सभी जिलों में लागू करने का विचार है। प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के जरिए व्यवसाय संवाददाता को कम्प्यूटर, हार्डवेयर-साफ्टवेयर, एक फिंगर प्रिंट मशीन, स्वैपिंग मशीन और इनवर्टर खरीदने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी जो ब्याजमुक्त होगी और निगम द्वारा सीधे संचालित होगी। व्यवसाय संवाददाता राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकृत एजेण्ट के रूप में कार्य करेंगे।

इसके लिए संबंधित बैंक में व्यवसाय संवाददाता को 15,000 रूपए की धनराशि सिक्योरिटी के रूप में जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि जमा धनराशि की सीमा के अन्तर्गत व्यवसाय संवाददाता द्वारा ग्राहकों का राष्ट्रीयकृत बैंकों में बचत खाता, आवर्ती जमा खाता, किसान क्रेडिट कार्ड, नामांकन कार्ड, आईडीकार्ड पैसा जमा करना निकालना आनलाइन धनराशि हस्तांतरित करना आदि बैंकिंग सुविधा ग्राहकों को प्रदान की जाएगी।

व्यवसाय संवाददाताओं को केन्द्र और राज्य सरकार की विविध योजनाओं की जानकारी होगी। इसके लिए इन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अनुसूचित जाति की समस्त योजनाओं की जानकारी से युक्त व्यवसाय संवाददाता दलित मित्र की भूमिका में इन वर्गों के लिए मददगार साबित होंगे।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...