back to top

लोक कला को बढ़ावा देने वाली तीन टीमों को पुरस्कृत करेगी योगी सरकार

विशेष संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश की लोक कला, संस्कृति तथा स्थानीय सभ्याचार को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने एक विशिष्ट पुरस्कार वितरण प्रक्रिया को जल्द प्रारंभ करने वाली है। प्रदेश के ग्राम्य परिवेश, उससे जुड़ी लोक कला-संस्कृति व गुरु-शिष्य संगीत परंपरा को प्रश्रय देने के लिए सीएम योगी की मंशा के अनुरूप संस्कृति विभाग को निर्देशित किया गया है।

इस अनुदान योजना के जरिए ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रिय भजन कीर्तन मंडली, नुक्कड़ नाटक मंडली, गुरु शिष्य परंपरा, स्थानीय लोकगीत, लोकनृत्य, भजन, संस्कार गीत मंडलियों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, ग्राम्य, जिला व राज्य स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय लोक कला को बढ़ावा देने वाली टीमों को भी इस योजना के लिए पात्र माना जाएगा। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक उन्नयन, सांस्कृतिक विरासत के रक्षण, पर्यटन संवर्धन, स्वच्छ भारत मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, महिला सशक्तिकरण, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, ग्रामीण संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयासरत सांस्कृतिक टोलियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

वहीं, सरकार द्वारा संचालित लाभार्थी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य कर रही सांस्कृतिक टोलियों को भी पुरस्कृत किए जाने के लिए वरीयता दी जाएगी। विजेताओं को पहले पुरस्कार के तौर पर 51,000, दूसरे पुरस्कार के तौर 21,000 व तीसरे पुरस्कार के तौर पर 11,000 रुपए की धनराशि दी जाएगी। सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दे रही टोलियों को पुरस्कृत करने के लिए संस्कृति विभाग में निर्णायक मंडल का चयन कर लिया गया है। इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए जिस कमेटी का गठन किया गया है उसमें संस्कृति निदेशालय के निदेशक बतौर अध्यक्ष, संस्कृति निदेशालय के वित्त नियंत्रक व जिला सूचना अधिकारी लखनऊ बतौर सदस्य तथा संस्कृति विभाग द्वारा नामित सहायक निदेशक को सदस्य सचिव के तौर पर चयनित किया गया है। पुरस्कार विजेताओं के निर्धारण में इन सभी के निर्णय ही मान्य व अंतिम माने जाएंगे।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...