back to top

तीन माह के लिए बिजली का बिल माफ करे योगी सरकार : कांग्रेस

लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार से लॉकडाउन की वजह से अपनी रोजी-रोटी गंवा बैठे लोगों की सुविधा के लिए व्यावसायिक एवं घरेलू उपभोक्ताओं तथा किसानों का तीन महीने का बिजली का बिल माफ करने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा कि लॉकडाउन के कारण आम लोगों की आमदनी का जरिया पूरी तरह बंद हो चुका है जिससे मजदूर, किसान, व्यापारी और आम जनता बुरी तरह प्रभावित है।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि राज्य के सभी व्यावसायिक एवं घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों के तीन महीने का बिजली का बिल माफ किया जाए। साथ ही उत्तर प्रदेश से बाहर जाकर काम करने वाले मजदूरों को अन्य प्रदेशों से वापस लाने की व्यवस्था कराई जाए।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि राज्य के अस्पतालों और चिकित्सा संस्थाओं में बंद पड़ी ओपीडी और आकस्मिक सेवाओं को शारीरिक रूप से दूरी बनाए रखने के नियम का ध्यान रखते हुए फौरन शुरू किया जाए ताकि कोरोना वायरस पीड़ितों के अलावा अन्य मरीजों का इलाज हो सके।

RELATED ARTICLES

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी...

सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी,कोर्ट ने कि हम इसमें दखल नहीं दे सकते

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राज्यसभा उम्मीदवारी खारिज होने के मामले में...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...

बंगाल की जीवंत लोकचित्र परंपरा का लखनऊ में प्रदर्शन

कोकोरो आर्ट गैलरी में कालीघाट पटचित्र पर प्रदर्शनीलखनऊ। भारतीय लोक एवं पारंपरिक कला की समृद्ध विरासत को जनसामान्य तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के...

मंच पर कलाकारों ने बिखेरे लोक कला के रंग

भारतीय लोक कला, सांस्कृतिक उत्सव एवं कार्यशालालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसायटी, लखनऊ द्वारा मोहन सिंह बिष्ट सभागार कुर्मांचल नगर लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय...

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...