back to top

योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में बोला सफेद झूठ : कांग्रेस

लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हाथरस मामले को लेकर उच्चतम न्यायालय में सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार असल मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए मामले को साजिश का रूप देने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने उच्चतम न्यायालय के सामने सफेद झूठ बोला है।

सरकार अपने हलफनामे में कह रही है कि परिवार की रजामंदी से लड़की के शव का दाह संस्कार हुआ है, जबकि सबको पता है कि वहां लड़की का परिवार मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार ने उच्चतम न्यायालय में हलफनामा देकर हाथरस मामले की आड़ में जातीय हिंसा फैलाने की साजिश का आरोप लगाया है। अगर ऐसा है तो उसने बेहद कमजोर साक्ष्य दिए हैं। उसने अमेरिका के आंदोलन ब्लैक लाइव्स मैटर्स की वेबसाइट की सामग्री को अपने साक्ष्य और हलफनामे में लगा रखा है। यहां तक कि उस वेबसाइट की सामग्री को ही पूरा का पूरा पेश कर दिया है।

श्रीनेत ने कहा कि हलफनामे के साथ लगे अनुलग्नकों में सरकार ने कुछ लोगों के ट्वीट और फेसबुक पोस्ट लगाए हैं। उनमें से किसी ट्विटर उपयोगकर्ता के फॉलोअर्स की संख्या 900 या 950 है, किसी की 2080 है। बताए गए ट्विटर हैंडल्स में से एक की अधिकतम फॉलोअर्स संख्या 14 हजार है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या 900 फॉलोअर्स वाला व्यक्ति जातीय हिंसा भड़का सकता है?

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के गृह मंत्री भी हैं। कानून-व्यवस्था का सारा दारोमदार मुख्यमंत्री पर है। सरकार इधर-उधर की बातें करने की बजाय सच सामने रखे। सरकार के दावे दरअसल मुद्दों से ध्यान बंटाने की कोशिश के सिवाय और कुछ नहीं हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार हाथरस मामले में पीएफआई की संलिप्तता का दावा कर रही है। अगर पीएफआई ने कुछ गलत किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री कहते हैं कि सरकार की छवि धूमिल की जा रही है। इसका मतलब यह है कि सरकार को सिर्फ अपनी छवि की ही चिंता है। लड़की और उसके परिवार को न्याय कैसे मिलेगा, उसकी कोई फिक्र नहीं है। हाथरस मामले की साजिश में कांग्रेस की संलिप्तता के भाजपा के आरोप पर श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस पर आरोप लगाना भाजपा की पुरानी आदत है। अगर वह पार्टी नेता राहुल गांधी का नाम नहीं लेंगे तो उनकी राजनीति नहीं चलेगी।

उन्होंने कहा, कोई सरकार से पूछे कि किस लोकतंत्र में विपक्ष को कहीं पर जाने और प्रदर्शन करने से रोका गया है। एक पुरुष पुलिसकर्मी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कुर्ता पकड़ता है। सरकार विपक्ष पर लाठियां बरसा रही है, मीडिया को डरा-धमका रही है। हम आखिर किस सदी में जी रहे हैं?

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...