back to top

कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी आंकड़े छिपा रही है योगी सरकार : कांग्रेस

लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले छुपाने का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि कानपुर में कुछ मीडिया कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शहर में हजारों की तादात में संक्रमित लोग हो सकते हैं लेकिन उनका अता-पता नहीं है।

उन्होंने कहा आखिर पता चले भी तो कैसे? क्योंकि योगी सरकार तो अधिक से अधिक जांच करने के बजाय आंकड़ों को दबाने और सच्चाई बताने वाले मीडिया के खिलाफ मुकदमा करने में मशगूल है। लल्लू ने कहा कि कोरोना वायरस से लडऩे में भारत का सबसे पिछड़ा राज्य उत्तर प्रदेश ही है। वेंटिलेटर बेड के मामले में भी राज्य की हालत बहुत दयनीय है। कुल 75 जिलों में से 35 जिले ऐसे हैं जहां वेंटिलेटर बेड हैं ही नहीं, जबकि इन्हीं 35 में से 20 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के 75 जिलों में से 53 जिले ऐसे हैं जहां पृथक-वास के लिए 100 से कम बिस्तर हैं, जबकि इन्हीं 53 में से 31 जिलों में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले पाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आगरा को बचाने की मार्मिक अपील करने वाले महापौर नवीन जैन की चिट्ठी पर लल्लू ने कहा कि योगी सरकार कोरोना वायरस महामारी के बारे में जिस आगरा मॉडल का ढोल पीट रही थी, उसकी हवा निकल चुकी है।

आगरा में पृथक-वास में रखे गए लोगों को बिस्कुट और पानी फेंक कर दिए जाने की घटना पर हैरानी जताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इससे योगी सरकार का अमानवीय चेहरा सामने आता है। लल्लू ने सरकार से सवाल किया कि आखिर किस आधार पर कुछ जिलों को कोरोना वायरस मुक्त घोषित किया गया। उन्होंने सवाल किया कि वेंटिलेटर, आईसीयू और पृथक-वास कक्ष की स्थिति को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने क्या फैसला लिया है और आगरा में पृथक-वास में रखे गए गरीब लोगों के साथ बुरा बर्ताव करने वाले अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्वाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...