back to top

अमानवीयता की सारी हदें पार कर गई योगी सरकार: प्रियंका

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर अमानवीयता की सारी हदें पार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी की एक कार्यकर्ता को बेबुनियाद आरोप में जेल में डाल दिया गया है।

प्रियंका ने रविवार को ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश सरकार ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी हैं। कांग्रेस की कार्यकर्ता सदफ जफर साफ-साफ वीडियो में पुलिस से हिंसा फैलाने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की बात कह रही हैं। पुलिस ने सदफ पर बेबुनियाद आरोप लगाकर उन्हें जेल में डाल दिया है।

उन्होंने बताया, सदफ के दोनों बच्चे अपनी मां की रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस संवेदनहीन सरकार ने बच्चों को अपनी मां से, बूढ़ों को अपने बच्चों से जुदा कर रखा है। प्रियंका ने शनिवार रात सदफ के परिजन से लखनऊ स्थित अपने आवास पर मुलाकात की और उन्हें हिम्मत बंधाते हुए कहा कि कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाषा को बताया, सीएए के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के मामले में हाल में गिरफ्तार किए गए सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एस. आर. दारापुरी के परिजन से मिलने के लिए प्रियंका शनिवार को उनके घर जा रही थीं लेकिन उस दौरान मची अफरातफरी को देखते हुए सदफ के परिजन खुद उनके आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने सदफ की बहन और बच्चों से मुलाकात की और कहा कि पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

लल्लू ने बताया कि प्रियंका ने रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से मुलाकात की और पार्टी की भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया, प्रियंका ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों, किसानों, मजदूरों, गरीबों और मजलूमों की आवाज बनें। हर बूथ को मजबूत बनाया जाए।

लल्लू ने बताया, प्रियंका ने कहा कि पार्टी सरकार की अलोकतांत्रिक कार्रवाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाए। पार्टी जमीनी स्तर पर होने वाले चुनावों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराए। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने दिवंगत पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता सुनील श्रीवास्तव के परिजन से रायबरेली में मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। लल्लू ने बताया कि प्रियंका अभी करीब एक हफ्ते तक लखन में रहेंगी।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...