back to top

कोरोना संकट की विकट स्थिति से निपटने में योगी सरकार फेल : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा है कि कोरोना संकट की विकट स्थितियों से निपटने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है। इस महामारी के दौर में बड़ी संख्या में श्रमिक बेरोजगारी की ओर सरकार का ध्यान मामले को टालने का दिखाई देता है। लॉकडाउन में सरकार के जबानी आदेशों के बावजूद लोगों की आजीविका का भी संकट है।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार यहां भी अपने चरित्र के अनुसार भविष्य के सुनहरे सपनों में समाज के विभिन्न वर्गों को भटकाने में लग गई है। वह कोरोना संकट से उत्पन्न स्थितियों का न तो सही आंकलन कर पा रही है और नहीं समाधान के सही रास्ते तलाश करने में सक्षम है। उन्होंने ने कहा कि भाजपा सरकार दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को वापस लाने के मामले में भेदभाव बरत रही है।

सपा मुखिया ने कहा कि अति निम्न वर्ग के गरीबों को कोई पूछने वाला नहीं है। वे भुखमरी झेल रहे हैं। जनता के आक्रोश के डर से भाजपा के कार्यकर्ता मारे शर्म के मुंह छुपाए बैठे हैं। आज जनता समझ गई है कि भाजपा गरीबों और कमजोरों के साथ नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम 11 के पास बेकारों का सही-सही आंकड़ा भी नहीं है, उन्हें यह भी पता नहीं कि कितने अर्ध-बेरोजगार नौजवान है। युवा ऊर्जा को कहां से रोजगार देंगे। यह भी भाजपा को बताना होगा कि करोड़ों को कितने वर्षों में रोजगार मिल सकेगा? जबकि भाजपा सरकार का कार्यकाल डेढ वर्ष ही बचा है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार की टीम-11 ने श्रमिकों को मनरेगा और गांव के दूसरे उद्योगों में खपाने का जो निर्णय लिया है वह पूर्णतया अव्यवहारिक है। उससे प्रदेश में असंतोष और आक्रोश बढ़ेगा। पहले से ही यहां संगठित क्षेत्रों में छंटनी और असंगठित क्षेत्रों में नौकरी के अभाव से बेरोजगारी चरम पर है। जब बेरोजगारी झेल रहे नौजवानों को न तो नौकरी न ही बेकारी भत्ता मिल पा रहा है तो दूसरे राज्यों एवं उत्तर प्रदेश के महानगरों में रोजगार के लिए भटक रहे गांवों के करोड़ों बेरोजगार नौजवानों को कहां से रोजगार में खपाया जा सकेगा? भाजपा की यह जुमलेबाजी इस बार बहुत भारी पड़ेगी।

सपा अध्यक्ष ने शिक्षकों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि लॉकडाउन होने से प्रदेश में पठन-पाठन का कार्य स्थगित है। स्कूल-कालेज बंद है। समाज का प्रत्येक वर्ग कोरोना से निपटने में जुटा हुआ है। जो भी चिकित्सीय और सरकारी दिशा निर्देश है उसका पालन करना सुनिश्चित किया गया है। इस अवधि में राज्य के लाखों वित्तविहीन शिक्षक भी घर में बैठकर लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं, उनके सामने भी आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। वित्तविहीन शिक्षक वर्ग के वेतन भुगतान की राज्य सरकार ने अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की हैं।

अखिलेश ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों का एक-एक दिन चुनौतीपूर्ण हो गया है। इनके परिवार के भरण-पोषण का संकट आ गया है। यह भी ज्ञातब्य है कि उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का यह वर्ग पूरी ईमानदारी, मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में निष्ठापूर्वक कार्यरत है।

समाजवादी पार्टी की मांग है कि वित्तविहीन शिक्षकों को राहत पैकेज दिया जाना बहुत ही आवश्यक है। उनको समय से वेतन भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा है कि नौकरी पेशा लोगों, शिक्षकों तथा भूखे-प्यासे लाचार श्रमिकों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार को भेदभाव नहीं करना चाहिए। उनके प्रति सरकार को मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए न्याय करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...