back to top

योगी सरकार भी दे सकती है कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट

विशेष संवाददाता लखनऊ। केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस देने और बढ़ी दर से महंगाई भत्ता दिए जाने की घोषणा के बाद यूपी सरकार भी दीपावली से पहले बोनस व महंगाई भत्ता देने की घोषणा कर सकती है। दशहरे के बाद सचिवालय खुलने पर बोनस और महंगाई भत्ता दिए जाने की फाइल तैयार की जाएगी।

मुख्यमंत्री की सहमति लेने के बाद अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस और सभी राज्य कर्मचारियों व शिक्षकों को बढ़ी दर से मंहगाई भत्ता दिए जाने का आदेश जल्द जारी किया जाएगा। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत चार फीसदी बढ़ने की स्थिति में राज्य सरकार के खजाने पर हर महीने करीब 300 करोड़ रुपये का व्ययभार आएगा। बोनस की राशि अधिकतम सात हजार हो सकती है।

अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस केंद्र द्वारा तय दर के अनुसार राज्य में भी तय किया जाता है। जिसके मुताबिक प्रत्येक कर्मचारियों को अधिकतम 7000 रुपये बोनस मिलेगा। अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस दिए जाने की घोषणा सरकार द्वारा किए जाने पर खजाने पर करीब 1025 करोड़ रुपये का व्यय भार आएगा। अराजपत्रित कर्मचारियों की संख्या 14.82 लाख के करीब है।

वहीं जुलाई 2023 से चार फीसदी बढ़ी दर से महंगाई भत्ता दिए जाने की घोषणा होने पर राज्य कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। बढ़ी दर से महंगाई भत्ता का लाभ कर्मचारियों को जुलाई से मिलेगा। डीए वृद्धि का लाभ करीब 10 लाख राज्यकर्मी, आठ लाख शिक्षकों को मिलेगा। महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ ही 12 लाख पेंशनर्स की महंगाई राहत की दर में भी चार फीसदी का इजाफा हो जाएगा। डीए-डीआर वृद्धि का लाभ कर्मचारियों का हक है।

माना जा रहा है कि सरकार द्वारा डीए-डीआर वृद्धि की घोषणा होने पर नवंबर का वेतन जो दिसंबर के पहले सप्ताह में मिलेगा, से नकद मिलने लगेगा।

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...

चेन्नई सुपर किंग्स लय हासिल करने की कोशिश में, गुजरात की नजर वापसी पर

चेन्नई । पिछले कुछ मैचों शानदार प्रदर्शन करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ यहां होने वाले...

चेहरे बदले, तकनीक बदली पर नहीं बदला ‘राम’ का जादू

200 बार पर्दे पर उतरी मयार्दा पुरुषोत्तम की गाथालखनऊ। भारतीय संस्कृति में 'रामायण' सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक ऐसा अहसास है जो...

नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया लॉन्च करेंगे दो नए डायरेक्टर्स

फिल्ममेकर्स को ग्लोबल मंच पर पेश कर रहे हैंलखनऊ। इंडियन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक सुधांशु सारिया पिछले दो दशकों से अपने काम के जरिए...

पुस्तक पढ़ने की प्रवृत्ति कम होना चिन्ताजनक : मनोजकांत

राष्ट्रधर्म कार्यालय में आयोजित पुस्तक चर्चालखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकांत ने विद्यार्थियों में पुस्तकें पढ़ने की प्रवृत्ति कम होने...

सूर्यप्रसाद दीक्षित को मिला गंगारत्न पांडेय साहित्य शिरोमणि सम्मान

जगरानी पांडेय स्मृति सम्मान से मंजुला दीक्षित सम्मानित लखनऊ। पं. गंगारत्न पाण्डेय जी 109वीं जयंती सम्मान समारोह, 2026 का आयोजन हिंदी संस्थान, उ.प्र. के निराला...

मोहिनी एकादशी पर लखनऊ के खाटू श्याम मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

लखनऊ। वैशाख शुक्ल एकादशी को 'मोहिनी एकादशी' कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर अमृत की...

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...