back to top

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग… जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार से परिपूर्ण महिलाओं ने जब सावन की कजरी हरे रामा रिमझिम बरसे पनिया, झूले राधा रानिया हिंडोरना… पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया, तो चारों ओर सावन की हरीतिमा बिखरी नजर आई, यह खूबसूरत मौका था आज शाम सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में होटल द गोल्डन एप्पल महानगर में आयोजित उड़ान सावन उत्सव-2026 का। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. बबिता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ लोक नृत्यांगना सरिता सिंह, बिन्दु बोरा, कल्पना वर्मा पार्षद, डॉ. मालविका हरिओम, अध्या श्रीवास्तव और सुनैना चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संगीत से सजे कार्यक्रम का शुभारंभ अधिरा यादव ने गाइये गणपति श्री वंदन पर भाव नृत्य से किया। विघ्न विनाशक के चरणों में समर्पित इस प्रस्तुति के उपरांत लोकगीत मल्हार मै गाउंगी मेरे आए सांवरिया अमवा पे झूला डलवाऊंगी मेरे आए सांवरिया पर सविता कनौजिया, शिखा पांडे, रितिका सक्सेना, अंबिका कनौजिया, पूनम यादव और सारिका ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा।


संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले सोपान में लोकगीत झूलूंगी झूला उमंग भरे मन से आएंगे साजन सखी री सावन में पर बीनू यादव, कल्पना, पियाली, कविता, आभा श्रीवास्तव, श्वेता आर्या, शालिनी और नीलम सिंह ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया तो वहीं दूसरी ओर खुशबू, अर्चना, आभा, शालिनी, नीरज, ममता अरोड़ा, रितिका, भारती, प्रतिभा, किरन, नीरजा, अमृता, कविता, प्रतिमा, निशा, कल्पना, सुनीता गुप्ता,अनीता, शिखा, जी.के बाबू और पूजा पान्डे ने घनन घनन घिर घिर आए बदरा पर नृत्य प्रस्तुत कर नभ में काली घटाओं का आह्वान किया। सावन के रंग में रंगी अगली प्रस्तुतियों में सीमा, पूनम गुप्ता, नीतू, प्रतिभा शाह, हेमलता, गीतू, अक्की, संगीता देव, गोली, कीर्ती सिंह, रेखा, रिया, शर्मिला, शैरी, अंजू, सोनी वर्मा, सुमति गुप्ता, रोली, सविता यादव, शिल्पी, प्रियंका, माधुरी, नंदिनी, पिंकी, बीनू, रेखा, दिपाली, आराधना, शीतल, शशि, विनी, ज्योति, परी ने लोकगीत रघुवर झूल रहे अपनी उमंग में सिया जी के संग में पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। मन को मोह लेने वाली इस पेशकश के बाद मोहिनी धपोला, सुमन मनराल, प्रीती, रोजी, पियूषिका, सरोज खुल्बे, सारिका, आरती, विशाखा, जानवी, रितेश, लता रीता यादव और रिंकू ने सावन गीत आया सावन बड़ा मन भावन सावन की पड़े फुहार राधा झूल रही कान्हा संग में पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन मनीष पंडित और धन्यवाद ज्ञापन नरेंद्र यादव ने दिया।

RELATED ARTICLES

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...

संत एवं तीर्थ सुरक्षित नहीं रहेंगे तो हमारा समाज भी सुरक्षित नहीं रहेगा

तीर्थ रक्षा संत सुरक्षा पर विचार-विमर्श गोष्ठी का आयोजनलखनऊ। महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर, आशियाना, लखनऊ में मेडिटेशन गुरु पूज्य उपाध्याय श्री वीहसंत सागर...