back to top

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक ‘सारा जंहा हमारा है का मंचन कैसरबाग स्थित बलराज साहनी सभागार, इप्टा में हुई । नाटक ‘सारा जहां है हमारा’ का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस नाटक का लेखन और कुशल निर्देशन सुप्रसिद्ध रंगकर्मी किरन लता द्वारा किया गया।


नाटक ‘सारा जहां है हमारा’ लखनऊ की पहचान कही जाने वाली ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ के ताने-बाने पर आधारित एक बेहद मार्मिक और प्रेरणादायक कहानी है। नाटक का मुख्य पात्र ‘चन्दर’ एक अनाथ जो अमीनाबाद में पला बढ़ा लखनऊ की तंग और ऐतिहासिक गलियों में पला-बढ़ा। एक कम पढ़ा लिखा आम युवा है। गरीबी और अभावों के तीखे थपेड़ों ने उसे वक्त-वक्त पर अंदर से झकझोरा, लेकिन वे उसके फौलादी आत्मविश्वास को डिगा नहीं सके। जीवन के हर मोड़ पर टूटकर बिखरने के बाद भी चन्दर हिम्मत नहीं हारता, बल्कि हर बार दोगुनी मजबूती के साथ उठ खड़ा होता है। समाज की कड़वी हकीकत का सामना करते हुए भी वह अपनी इंसानियत और भलाई करने के जज्बे को कभी नहीं छोड़ता। यह नाटक आज के युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में भी उम्मीद और संघर्ष का दामन थामे रखने का एक सशक्त संदेश देता है। मंच पर मुख्य भूमिका में कलाकार महेश चंद्र देवा ने अपने सधे और जीवंत अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने शानदार अभिनय के जरिए दर्शकों को कभी हंसाया तो कभी भावुक कर रुलाया। चन्दर के किरदार में उन्होंने समाज के अंतर्विरोधों और कड़वी सच्चाइयों को बखूबी उजागर किया, जिसे सभागार में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।


नाटक की सफलता में पर्दे के पीछे काम करने वाले कलाकारों का भी विशेष योगदान रहा। रंगदीपन (लाइट्स) का कार्यभार संजय त्रिपाठी ने कुशलतापूर्वक संभाला, जबकि नाटक के संगीत ने आदित्य कुमार के निर्देशन में दृश्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाया। कलाकार की रूपसज्जा (मेकअप) सहीर द्वारा की गई। नाटक में सेट की सजावट को राहुल प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम की संपूर्ण प्रस्तुति किरन लता की रही और पूरे मंच का कुशल संचालन ने अपनी खास शैली में किया। नाटक के अंत में मुख्य अतिथियों और दर्शकों ने पूरी टीम के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

RELATED ARTICLES

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

संत एवं तीर्थ सुरक्षित नहीं रहेंगे तो हमारा समाज भी सुरक्षित नहीं रहेगा

तीर्थ रक्षा संत सुरक्षा पर विचार-विमर्श गोष्ठी का आयोजनलखनऊ। महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर, आशियाना, लखनऊ में मेडिटेशन गुरु पूज्य उपाध्याय श्री वीहसंत सागर...