back to top

सीएए पर योगी ने दिया जागरुकता का संदेश

वाराणसी। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा ने शनिवार को अपने अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस समय देश में सीएए को लेकर जो विरोध हो रहा है, वह केवल भारतीय जनता पार्टी का विरोध नहीं है, बल्कि यह पूरे देश के खिलाफ षड्यंत्र है। इसको लेकर सभी को जागरूक करने की जरूरत है। इसलिए हम आप लोगों को जागरूक करने के लिए आए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, डॉ.महेंद्र नाथ पाण्डेय, यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने संपूणार्नंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान पर रैली को संबोधित किया। योगी ने नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विभिन्न योजनाओं के जरिये किसानों, नौजवानों के हित में काम कर रहे हैं। उनके कार्यों से घबराकर विपक्षी सीएए के नाम पर लोगों को भड़का रहा है।

उन्होंने कहा कि 2008 में जब मुंबई पर आतंकी हमला हुआ था तब देश के लोग चाहते थे कि पाकिस्तान पर हमला हो, लेकिन तब की सरकार ने नहीं किया। आज जब पाकिस्तान को जवाब दिया जा रहा है, तब नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है।

योगी ने कहा कि सीएए तो लोगों को नागरिकता देने का कानून है, लेने का नहीं। फिर भी, नरेंद्र मोदी से घबराए विपक्षी दल लोगों को भड़का रहे हैं। भारत विरोधी नारा लगाने वालों के साथ खड़े होने से कांग्रेस, सपा और विपक्षियों का चरित्र भी सामने आ रहा है। इस कानून को तोड़ मरोड़कर पेश करने का प्रयास किया जा रहा है। इस कानून की आड़ में अराजक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सरकार ने इन अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इसी का नतीजा है कि लोग हर्जाने का चेक लेकर खुद आ रहे हैं। सीएम ने कहा कि देश का संविधान हमें मौलिक अधिकार देता है तो साथ ही दायित्व भी देता है। दायित्व यही है कि अगर कहीं भी देश के साथ धोखा हो रहा हो तो हमें आगे आकर लोगों को जागरूक करना होगा।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...