back to top

योगी ने कड़ाके की ठंड पर सभी रैनबसेरों में सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अचानक बरसात के कारण बढ़ी सर्दी के मद्देनजर सभी रैनबसेरों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सभी उपजिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति खुले में ना सोए।

एक सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि रैनबसेरों में ना केवल सुविधाएं उपलब्ध हों, बल्कि इनका उपयोग जरूरतमंद लोगों द्वारा किया जाए। रैनबसेरों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित थानाध्यक्षों के माध्यम से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।

इसके अलावा, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कम्बल वितरण एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव जलाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। शुक्रवार सुबह तेज बारिश और सर्द हवाओं व ओलो ने अचानक सिहरन बढ़ा दी। सर्दी बढ़ने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अलर्ट हो गए। उन्होंने जनता को सलाह दी कि सावधानी बरतें, आप सभी अपना ध्यान रखें, बच्चों और बुजुर्गों का तो विशेषकर ध्यान रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए अफसरों को निर्देश दिए कि सभी रैन बसेरों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जगह-जगह अलाव जलाए जाएं और जरूरतमंदों को कंबल दिए जाएं। आधा दिसंबर गुजर गया है। और अब मौसम करवट लेने वाला है और 15 दिसंबर से ठंड जोर पकड़ेगी। तापमान में कमी आएगी। तापमान गिरने और नमी बढ़ने से कोहरा भी बढ़ेगा।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...