back to top

कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश बोले- भाजपा नेतृत्व को ढाई वर्ष बाद पता चला कि प्रदर्शन नहीं करने वालों का इस्तीफ़ा लेना है

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया वह हर मोर्चे पर असफल होती अपनी नाकामी से ध्यान हटाने के लिए एक तरफ अधिकारियों का स्थानांतरण करके अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेना चाहती है, वहीं दूसरी तरफ कैबिनेट का विस्तार करके जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। यादव ने दावा किया कि भाजपा की गुमराह करने वाली राजनीति से जनता त्रस्त है। यादव ने यहां जारी एक बयान में कहा, भाजपा की राज्य सरकार बने तो ढाई वर्ष हो गए। अब जाकर मुख्यमंत्री और भाजपा नेतृत्व को पता चला कि उनके साथ अकर्मण्य, नान परफार्मर (प्रदर्शन नहीं करने वाले) मंत्री भी हैं जिनसे इस्तीफा लिया गया। इस बीच कितनी ही समस्याएं बढ़ गईं। बेकारी, मंहगाई की मार से नौजवान, किसान, गरीब सभी परेशान हैं। महिलाओं और बच्चियों के साथ रोज ही दुष्कर्म हो रहे हैं। हत्या, लूट से हाहाकार मचा है। कानून व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है।

 

उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी सरकार के समय प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा था। भाजपा ने प्रदेश की छवि खराब करके उसे हत्या प्रदेश बना दिया। दुनियाभर में बदनामी करा दी। विकास अवरूद्घ है। भाजपा के तौर तरीकों ने लोकतंत्र में व्यवस्था को बीमार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज में लोगों का धंधा, कारोबार चौपट हो गया है और उस पर बिजली, पेट्रोल, डीजल के बढ़े दामों ने मंहगाई से उत्तर प्रदेश की जनता की कमर तोड़ दी है। चुनाव जीतने के बाद मतलबी सरकार अपनी मनमानी से जनता से अधिक-से अधिक कर वसूल लेना चाहती है। ऐसे हालात में जनता खुद को प्रताड़ित महसूस कर रही है।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...