back to top

योगी आदित्यनाथ की प्रार्थना : बाके बिहारी कोरोना का भी अंत करें

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मथुरा में ठाकुर बांकेबिहारी लाल और राधारानी से प्रार्थना की कि उन्होंने जिस प्रकार द्वापर युग में अनेक राक्षसों का अंत किया, उसी प्रकार वर्तमान समय में लोगों के लिए काल बने कोरोना महामारी रूपी राक्षस का भी अंत करें। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना कर देश व दुनिया के लिए भगवान से मंगलकामना की। वह तय कार्यक्रम से करीब आधा घण्टा देरी से पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने कहा, पिछले तीन वर्ष से ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में आने की बहुत कामना थी। लेकिन किसी न किसी अपरिहार्य कारण के चलते ऐसा नहीं हो पाया। लेकिन अब जब यहां आया हूं तो भगवान से यही कामना लेकर आया हूं कि वह इस कोरोना रूपी राक्षस का अंत कर दुनिया को त्रास से मुक्ति दिलाएं। इसने पूरी दुनिया में कोहराम मचा दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, कोरोना से बहुतों ने अपने लोगों को खोया है। हम उन सभी के साथ सहानुभूति रखते हैं। देश ने प्रधानमंत्री के निर्देशन में कोरोना से लड़ने का कार्य किया है। लेकिन महामारी के दौरान सरकारी संसाधन अक्सर कम पड़ जाते हैं। उन्होंने कहा , अभी फिरोजाबाद से आ रहा हूं। पिछले एक सप्ताह पूर्व मथुरा में भी कुछ बच्चों के डेंगू की चपेट में आने की जानकारी मिली थी। तब, छह-सात बच्चे इसकी चपेट में आकर असमय काल-कवलित हो गए थे। फिरोजाबाद में भी मथुरा के समान ही अनेक बच्चे डेंगू आदि मौसमी बीमारियों से असमय ही काल के हाथों जान गवां बैठे। उन सभी परिवारों के साथ हमारी पूरी संवेदना है।

 

उन्होंने कहा, यह अत्यंत दुखद है। लेकिन बीमारी में लापरवाही हमेशा खतरनाक होती है। इसलिए सावधानी और सतर्कता के साथ हम बचाव के सभी उपाय करें, तो महामारी हमारा बाल भी बांका नहीं कर पाएगी। यह धरती तो भगवान की लीला की धरती है। उस समय दृश्य शत्रु थे। भगवान ने उससे मुकाबला किया था। हमें राह दिखाई थी। आज अदृश्य शत्रु के कोरोना रूप में आया है। पूरा विश्वास है कि भगवान हमारी रक्षा करेंगे। इसी आस्था के साथ कोरोना गाइडलाइन जो बनाई गई है, उसका पालन करें।

 

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, राजधानी में बिका 27 करोड़ का सोना

लखनऊ। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीददारी को शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार सोने के बढ़े दामों ने सरार्फा बाजार में रौनक...

हवन-पूजन और भंडारे के साथ मना भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गयालखनऊ। रविवार को अक्षय पुण्य की प्राप्ति की कामना को लेकर भगवान परशुराम के पूजन के...

जैन मंदिरों में श्रद्धा पूर्वक मना ‘अक्षय तृतीया’ महापर्व

​प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के 'इक्षु रस' (गन्ने के रस) के प्रथम आहार की स्मृति में हुआ भव्य आयोजन ​लखनऊ। राजधानी लखनऊ के समस्त दिगंबर...

भजन कीर्तन सुन संगत हुई निहाल, भक्तों ने चखा लंगर

खालसा सजना दिवस के दो दिवसीय दीवान का भव्य समापन लखनऊ। गुरुद्वारा सदर, लखनऊ में खालसा सजना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय...

‘वो अफसाना’ में होगी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

एमबी क्लब ग्राउंड पर पहली मई की शाम को होगा मंचन लखनऊ। सबसे दिलचस्प और अनूठी साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की प्रेम कथा पर...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...