back to top

इस समीकरण को ध्यान में रखते हुए योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले मंत्रिमण्डल विस्तार के तहत बुधवार को 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छह कैबिनेट, छह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्यमंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। समारोह में स्वतंत्र प्रभारी के राज्यमंत्रियों महेन्द्र सिंह (ग्राम्य विकास), सुरेश राणा (गन्ना विकास), भूपेन्द्र सिंह चौधरी (पंचायती राज) और अनिल राजभर (खाद्य प्रसंस्करण) को प्रोन्नति देते हुए कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

 

  • भोगांव से विधायक राम नरेश अग्निहोत्री तथा घाटमपुर से विधायक कमल रानी वरुण को सीधे कैबिनेट में जगह दी गई है।
  • वाराणसी (दक्षिण) से विधायक सूचना राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी को भी प्रोन्नति दी गई है। उन्हें स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
  • इसके अलावा कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रवीन्द्र जायसवाल जैसे नए चेहरों को भी स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनन्द स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, र्गिाज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजित सिंह पाल को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
  • माना जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री पद पर प्रोन्नत किए गए सुरेश राणा को बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान जैसे जटिल विषय पर अच्छा काम करने का इनाम मिला। उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हिन्दूवादी राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता है। महेन्द्र सिंह पिछले लोकसभा चुनाव में असम में भाजपा के प्रभारी थे। माना जा रहा है कि मंत्रिमण्डल में उनकी तरक्की असम में पार्टी की कामयाबी के इनाम के तौर पर दी गई है। साथ ही उन्हें योगी मंत्रिमण्डल का तेजर्तार सदस्य माना जाता है।
  • माना जा रहा है कि अनिल राजभर को भाजपा की सहयोगी रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की मंत्रिमण्डल से बर्खास्तगी के बाद राजभर मतों का समीकरण साधने के लिए प्रोन्नत किया गया है।
  • मंत्रिमण्डल विस्तार में भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। उसके आठ विधायक और एक विधान परिषद सदस्य हैं। इस वक्त सरकार में अपना दल के जय कुमार सिंह (कारागार राज्यमंत्री) ही शामिल हैं।
  • मंत्रिमण्डल विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश की गई है। सपा के गढ़ माने जाने वाले इटावा, मैनुपरी और कानपुर को खास महत्व दिया गया है। प्रदेश सरकार के तीन मंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा लोकसभा सीट से, रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद सीट से और सत्यदेव पचौरी कानपुर सीट से सांसद चुने जा चुके हैं। उनके इस्तीफा दे देने से ये मंत्री पद खाली हो गए थे। वहीं, ओमप्रकाश राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद मंत्रिमंडल में एक जगह और बन गई थी।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...