back to top

योगी कैबिनेट के 18 नए मंत्रियों के बारे में जानिए

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज हुआ है। इस दौरान 18 नए चेहरों को सरकार में जगह मिली है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित हुआ जहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छह कैबिनेट, छह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्यमंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। जानिए उन नए 18 मंत्रियों के बारे में जिन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली है…

 

  • रामनरेश अग्निहोत्री (कैबिनेट मंत्री)- मैनपुरी की भोगांव सीट से विधायक, यादव परिवार के गढ़ में बीजेपी का खाता खोला।
  • कमला रानी वरुण (कैबिनेट मंत्री)- दलित नेता, कानपुर की घाटमपुर (सुरक्षित) सीट से विधायक, 11वीं और 12वीं लोकसभा का जीता था चुनाव।
  • कपिलदेव अग्रवाल (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार)- मुजफ्फरनगर सीट से विधायक।
  • सतीश चंद्र द्विवेदी (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार)- सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से विधायक, चुनाव में पूर्व स्पीकर माता प्रसाद पांडे को दी थी शिकस्त।
  • अशोक कटारिया (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) – बीजेपी प्रदेश महामंत्री और एमएलसी, आरएसएस और एबीवीपी की पृष्ठभूमि, बिजनौर से आने वाले गुर्जर नेता।
  • श्रीराम चौहान (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) – आरएसएस बैकग्राउंड से आने वाले दलित नेता, बस्ती से सांसद भी रह चुके हैं, धनघटा (सुरक्षित) सीट से विधायक।
  • रविंद्र जायसवाल (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) – वाराणसी उत्तर सीट से लगातार दूसरी बार विधायक, राजनीति में आने से पहले वकालत करते थे।
  • अनिल शर्मा (राज्यमंत्री) – बुलंदशहर जिले की शिकारपुर सीट से विधायक, दो बार खुर्जा से बीएसपी विधायक भी रहे, ग्राम प्रधान से शुरू की राजनीति।
  • महेश चंद्र गुप्ता (राज्यमंत्री)- बदायूं सदर सीट से दूसरी बार विधायक, संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय, इस बार धर्मेंद्र यादव से बदायूं सीट छीनने में योगदान।
  • आनंद स्वरूप शुक्ला (राज्यमंत्री) – बलिया नगर सीट से विधायक, ब्राह्मण समाज से आने वाले आनंद ने पहली बार जीता है चुनाव, बीजेपी सदस्यता अभियान में काफी सक्रिय।
  • विजय कश्यप (राज्यमंत्री)- ओबीसी समुदाय से आने वाले नेता, 17वीं विधानसभा में सहारनपुर की चरथावल सीट से विधायक।
  • डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश (राज्यमंत्री)- आगरा कैंट विधानसभा सीट से एमएलए, समाजसेवी की छवि, डॉक्टर।
  • लाखन सिंह राजपूत (राज्यमंत्री)- औरैया जिले की दिबियापुर सीट से विधायक, लोध समुदाय से आने वाले नेता, संगठन में सक्रिय।
  • नीलिमा कटियार (राज्यमंत्री)- बीजेपी की प्रदेश महामंत्री, संघ से जुड़ाव, कानपुर की कल्याणपुर सीट से विधायक, मां प्रेमलता कटियार दिग्गज नेता।
  • चौधरी उदयभान सिंह (राज्यमंत्री)- आगरा के फतेहपुर सीकरी से विधायक, जाट समाज से आते हैं, यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर भी रह चुके हैं।
  • चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय (राज्यमंत्री)- बुंदेलखंड क्षेत्र के चित्रकूट से विधायक, बीजेपी के जिलाध्यक्ष होने के अलावा आरएसएस की पृष्ठभूमि।
  • रमाशंकर सिंह पटेल (राज्यमंत्री)- मिर्जापुर के मड़िहान से विधायक, पटेल (कुर्मी) समुदाय से आते हैं।
  • अजीत सिंह पाल (राज्यमंत्री)- कानपुर देहात की सिकंदरा सीट से पहली बार विधायक, पिता मथुरा पाल भी कई बार एमएलए रहे।

 

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...