back to top

निवेश के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगी योगी की रूस यात्रा: भाजपा

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रूस यात्रा निवेश के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगी। योगी दोनो देशों के बीच परस्पर निवेश की संभावनाओं की तलाश में 50 उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को चार दिन की रूस यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने भाषा से कहा, उत्तर प्रदेश को एक बेहतर व्यापारिक राज्य बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री की रूस यात्रा में 50 उद्यामियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ जा रहा है। उन्होंने कहा, यह प्रतिनिधिमंडल रूस में निवेश की संभावनाएं तलाशने के साथ ही वहां के निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए प्रेरित करेगा।

उल्लेखनीय है कि योगी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल 11 से 14 अगस्त तक रूस यात्रा पर रहेगा। इसमें शामिल व्यापारी और निवेशक रूस के सरकारी अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर दोनों देशों के बीच परस्पर निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे। त्रिपाठी ने कहा कि तेजी से बदली उत्तर प्रदेश की छवि के चलते आज तमाम उद्योगपति राज्य में निवेश के इच्छुक हैं और इस बार ग्राउंड ब्रेकिंग-2 सेरेमनी में 65 हजार करोड़ रूपए की तकरीबन 300 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 60 हजार करोड़ रूपए की परियोजनाओं का शुभारम्भ हुआ था। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है। उन्होंने बताया कि निवेशकों को नियम-कानून के दांवपेंच में ना उलझना पड़े और उनके साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार हो, इसके लिए इज आफ डूईंग बिजनेस की कार्यपद्घति लागू की गई है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...