back to top

गांधी जयंती से पहले हर घर में शौचालय का लक्ष्य हासिल किया जाए: योगी आदित्यनाथ

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर देश को गंदगी मुक्त घोषित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने की दिशा में राज्य के सभी जिलाधिकारियों से ताकीद की है कि वे गांधी जयंती से पूर्व ही अपने यहां सभी घरों में शौचालय निर्माण का कार्य पूरा कराएं। मुख्यमंत्री बुधवार को यहां प्रधानमंत्री के 11 सितम्बर को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आए थे। इस मौके पर उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में स्थित सभागार में जिला एवं आगरा मण्डल स्तर के अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार से तैयार की जाए कि किसी भी आम आदमी को कोई परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने ब्रजक्षेत्र को स्वच्छता का मॉडल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि एक बार पुन: सुनिश्चित किया जाए कि जनपद का कोई भी परिवार शौचालय विहीन न हो और हर हाल में यह कार्य इसी माह में पूर्ण हो जाए।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री के संबोधन में देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए तर्क दिया कि प्लास्टिक प्रत्येक रूप में नुकसानदायक है। योगी ने कहा, प्रदेश सरकार निराश्रित गौवंश की रक्षा के लिए व्यापक स्तर पर गौशालाओं का निर्माण करा रही है। उनके पालन-पोषण के लिए गौशालाओं तथा पशुपालकों को प्रति पशु प्रतिमाह 900 रुपए का अनुसान दे रही है। उन्होंने कहा कि उनके गोबर व मूत्र जैसे उत्पादों से गोबर गैस का निर्माण किया जाए और सिलेण्डरों में रीफिलिंग की व्यवस्था कर उज्ज्वला योजना के पात्र परिवारों को सस्ते दामों पर ऐसे गैस सिलेण्डर मुहैया कराए जाएं।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...