back to top

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस ने कहा-अब हमारे लिए प्रत्येक मैच फाइनल जैसा बन गया है

लखनऊ। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को लगता है कि अब उनके लिए एकदिवसीय विश्व कप में प्रत्येक मैच फाइनल जैसा बन गया है लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीम उन टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार है जिनके खिलाफ हाल में उनका रिकॉर्ड बेहतर रहा है।

ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में भारत से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी जबकि दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने उसे 134 रन से हराया था। अब उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए लीग चरण के बचे हुए सात मैच में से कम से कम छह मैच में जरूर जीत दर्ज करनी होगी। कमिंस को हालांकि लगता है कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है।

कमिंस ने श्रीलंका के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर रविवार को यहां कहा, अगर हम विश्व कप 2019 पर गौर करें तो भारत और दक्षिण अफ्रीका दो ऐसी टीम थी जिन्होंने हमें राउंड रोबिन दौर में हराया था। पिछले साल भी यही दो टीम थी जिनके खिलाफ हमें सबसे ज्यादा परेशानी हुई।

उन्होंने कहा,अब हमारे पास ऐसी टीमों के खिलाफ खेलने का मौका है जिनके खिलाफ हम पिछले कुछ समय से नहीं खेले हैं और जिनके खिलाफ हमें काफी सफलता मिली है। इसलिए हम उन टीमों के खिलाफ आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगे। आस्ट्रेलिया को विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखलाओं में हार का सामना करना पड़ा था।

कमिंस ने कहा,  हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही। अब प्रत्येक खिलाड़ी अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए बेताब है। हमने पहले दो मैच गंवाए हैं। अब हमें जीतना शुरू करना होगा और जल्द से जल्द ऐसा करना होगा। अब हमारे लिए प्रत्येक मैच फाइनल जैसा बन गया है। हमें अब प्रत्येक मैच में जीत दर्ज करनी होगी।

यह पढ़े- सीएम योगी ने गोरखपुर को दी करोड़ों की सौगात, कहा- नगरीय विकास आज की आवश्यकता

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...