back to top

हर थाने में स्थापित की जाये महिला डेस्क : योगी

  • ‘मिशन शक्ति’ शारदीय से बासंतिक नवरात्र तक चलेगा विशेष अभियान

  • इसके तहत महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति किया जाये जागरूक

  • जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों में अभियान को प्रभावी ढंग से करें लागू

  • कोविड-19 से बचाव के सावधानी ज़रूरी, न बरती जाये कोई ढिलाई

  • पिछले 15 दिनों में 25 लाख टेस्ट की हुई बढ़ोतरी

  • हॉस्पिटलों में दवा व मेडिकल सामग्री की उपलब्धता सरप्लस में हो

  • लगातार बढ़ायी जाये आइसीयू बेडों की संख्या

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि महिला सुरक्षा के मद्देनज़र हर थाने में एक महिला हेल्प डेस्क स्थापित की जाये। राज्य सरकार द्वारा लागू किया जा रहा ‘मिशन शक्ति’ अभियान शारदीय नवरात्रि से लेकर बासंतिक नवरात्रि तक लगातार चलाया जायेगा। महिला एवं बालिका सुरक्षा के मद्देनज़र यह राज्य सरकार का एक विशेष अभियान है, जिसमें पुलिस सहित अन्य विभागों का सहयोग अपेक्षित है।

योगी ने टीम-11 के साथ अनलॉक की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। नवरात्रि के दौरान इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीकों के प्रति सजग और जागरूक किया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों में इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करें व इसकी माॅनिटरिंग भी करें और नोडल अधिकारी कार्यों की समीक्षा करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी और सतर्कता बहुत ज़्यादा ज़रूरी है। इसलिए इसमें कोई भी ढिलाई न बरती जाये। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 संक्रमण की जांच की व्यवस्था लगातार मज़बूत की जा रही है, जिसके चलते आज तक प्रदेश में 1.25 करोड़ कोविड-19 टेस्ट किये जा चुके हैं। 30 सितम्बर तक यह संख्या 1 करोड़ थी। इस तरह 15 दिन में कोविड-19 टेस्ट की संख्या में 25 लाख की बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने लखनऊ, कानपुर नगर और वाराणसी जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये।

योगी ने कहा कि कोरोना की निगरानी के लिए सर्विलांस सस्टिम को और मजबूत किया जाये। उन्होंने आईसीयू बेडों की संख्या लगातार बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अस्पतालों में दवाई व मेडिकल से जुड़ी अन्य ज़रूरी सामग्री की उपलब्धता सरप्लस में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

योगी ने ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को लाभान्वित किया जाये। उन्होंने नगर विकास विभाग को स्टेट लेवल बैंकिंग कमेटी (एसएलबीसी) आहूत करने के निर्देश दिये, जिससे लोगों को स्वरोजगार के लिए लोन इत्यादि की सुविधा आसानी से दी जा सके।

योगी ने कहा कि धान किसानों की सुविधा के लिए धान खरीद केंद्रों पूरी सक्रियता से काम करें। इन केंद्रों में धान की नमी को नापने वाले यंत्र की व्यवस्था की जाये,. जिससे किसानों को धान बेचने में कोई दिक्कत न हो।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...