back to top

मध्य प्रदेश के बुजुर्गों और महिलाओं को राम मंदिर दर्शन के लिए ले जाएंगे अयोध्या, चुनावी सभा में बोले राजनाथ सिंह

जावरा (मध्यप्रदेश) . केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फैसला किया है कि मध्यप्रदेश की सत्ता में पार्टी के बरकरार रहने पर बुजुर्गों और महिलाओं को भगवान राम के मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या ले जाया जाएगा।

सिंह ने रतलाम जिले के जावरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की चुनावी सभा में कहा, हमने भाजपा के रूप में 1980 में अपनी राजनीतिक यात्रा प्रारंभ की थी। तब भी हमने कहा था कि जब हमें संसद के दोनों सदनों में बहुमत प्राप्त हो जाएगा, तो अयोध्या की धरती पर भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने से हमें दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। मैं आपको इस मंदिर के 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित करने के लिए आया हूं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने फैसला किया है कि मध्यप्रदेश में उसकी सरकार बरकरार रहने पर, खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या ले लाया जाएगा। सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार सभी धर्मों के लोगों को एक निगाह से देखती है और किसी भी व्यक्ति से भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कहा, हमने देखा कि एक संप्रदाय की बहनों के पति तीन बार तलाक बोलकर उनसे अपना वैवाहिक रिश्ता तोड़ लेते थे। हमने वोट की परवाह नहीं की और इस तीन तलाक प्रथा को समाप्त करने का कानून बनाया।

रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी गरीबी हटाओ का नारा देने वाली कांग्रेस 50-55 साल तक देश पर अखंड शासन के बावजूद गरीबी दूर नहीं कर सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ की अगुवाई वाली पिछली कांग्रेस सरकार ने केंद्र की कई योजनाएं राजनीतिक दुर्भावना के चलते बंद कर दी थीं। रक्षा मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के राज में भारत दुनिया में सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा, अगर कोई भारत को छेड़ेगा, तो हमें उसे नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने देश के शासन तंत्र में बड़ा बदलाव लाकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...

11 वेदियों पर हुई भव्य आरती, लाखों दीपों से जगमगाया पवन घाट

​लखनऊ। प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री मनकामेश्वर मंदिर के तत्वावधान में, पवित्र सावन (सावनी) मास एवं आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच...

‘हाय हैंडसम’ में झलका बुढ़ापे के एकाकीपन का दर्द

लखनऊ। रासरंग सांस्कृतिक शैक्षिक समाजिक संस्था की नवीन हास्य नाट्य प्रस्तुति नाटक हाय हैण्डसम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। हास्य नाटक...

700 मुनियों की रक्षा से शुरू हुआ रक्षाबंधन : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान आज पूज्य उपाध्याय श्री वीहसंत सागर जी...

चंद्रग्रहण और रक्षा बंधन पर 70 साल बाद बन रहा संयोग

लखनऊ। इस बार रक्षाबंधन पर आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है। आपको बता दें कि रक्षा बंधन पर कई अच्छे संयोग बन रहे हैं। रक्षा...

स्नान-दान का प्रतीक सावन माह की पूर्णिमा आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का भी खास महत्व होता...