back to top

संतों की राह पर चलकर करेंगे समाज सेवा : अखिलेश यादव

सपा के प्रदेश कार्यालय पर संत बाबा सुखदेव सिंह की बरसी पर दी गयी श्रद्धांजलि

लखनऊ। शाहजहांपुर के संत बाबा सुखदेव सिंह की बरसी के अवसर पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में स्मरण सभा का आयोजन हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संत बाबा सुखदेव सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि भारत संतों, महापुरुषों का देश है, उनके रास्ते पर चलकर समाज की सेवा करते रहेंगे। संत बाबा सुखदेव सिंह ने शाहजहांपुर के ऐतिहासिक नानकपुरी गुरद्वारे में ज्यादा समय व्यतीत किया और गरीबों की मदद के साथ सरोवर का भी निर्माण कराया था। उनके निधन की याद में सितम्बर के महीने में पूरे तराई क्षेत्र में बरसी मनाई जाती है।

इस अवसर पर पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी आदि जिलों तथा पंजाब से आये सिख समाज के लोगों ने अखिलेश यादव को सरोपा भेंट किया। कार्यक्रम में बाबा अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह भुल्लर, बाबा निर्मल सिंह पड्डा, मंजीत सिंह, बलवीर सिंह, हरभजन सिंह दुआ, गुरप्रीत सिंह, जितेन्द्र सिंह मल्ली, अमर सिंह, इन्द्रजीत सिंह सिद्धू, मक्खन सिंह (पंजाब), प्रकट सिंह मोगा (पंजाब) की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...