back to top

सीएए का विरोध करने वालों को पेंशन देंगे: चौधरी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने संशोधित नागरिकता कानून सीएए का विरोध करने वाले लोगों का समर्थन करते हुए शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर से लोगों को पेंशन दी जाएगी।

चौधरी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में बांग्लादेशियों का जिक्र करते हुए कहा ‘जो हमारी शरण में आ गया, वह हमारी शरण में है। हम सबकी रक्षा करने वाले लोग हैं।’ इस सवाल पर कि अगर प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनी तो सीएए का विरोध करने वाले लोगों को भी क्या लोकतंत्र रक्षा सेनानियों की तरह संविधान रक्षक के पद से नवाजेंगे, चौधरी ने कहा ‘बिल्कुल नवाजा जाएगा, और अगर केन्द्र और प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो उनको पेंशन दी जाएगी, क्योंकि उन्होंने संविधान बचाने का काम किया है। लोकतंत्र को बचाने के लिए आंदोलन किया है।’

विधानसभा में सपा और विपक्ष के नेता ने कहा कि जिन लोगों को सीएए का विरोध करने पर जेल हुई है या फिर इसे लेकर हुए संघर्ष में मौत हुई है, उनके परिजन को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार सीएए, एनआरसी और एनपीआर के बहाने लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति सरकार के इस कदम पर सवाल उठाता है, उसे पाकिस्तान चले जाने को कह दिया जाता है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...