back to top

लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान व्यापक हिंसा

आठ की मौत, केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे पर किसानों को अपनी कार से कुचलने का आरोप, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को यहां व्यापक हिंसा भड़की, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। पूरे जिले में तनाव का माहौल है। इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी हैं। जिले की सीमाएं सील कर दी गयी है। पीएसी की तीन कंपनियां तैनात हैं। किसान प्रतिनिधियों का आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे ने अपने वाहन से चार किसानों को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गयी। नतीजतन नाराज प्रदर्शनकारियों ने टेनी के बेटे के ड्राइवर समेत दो वाहनों के चालकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। टेनी के बेटे ने गन्ने के खेत में भागकर अपनी जान बचाई। दूसरी ओर, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा है कि घटना के वक्त कार में उनका बेटा नहीं था। उत्तेजित किसानों ने तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की है। इस बात के उनके पास वीडियो साक्ष्य हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर की घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। गोरखपुर दौरे पर गये योगी घटना की जानकारी मिलते ही लखनऊ लौट आये। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार इस घटना के कारणों की तह में जायेगी।

घटना में शामिल तत्वों को बेनकाब किया जायेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन द्वारा अपर मुख्य सचिव नियुक्ति, कार्मिक एवं कृषि, एडीजी कानून-व्यवस्था, लखनऊ के मंडलायुक्त, लखनऊ के आईजी मौजूद हैं तथा स्थिति को नियंत्रित रखते हुए घटना के कारणों की गहराई से जांच कर रहे हैं। घटना में लिप्त जो भी जिम्मेदार होगा, सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील है कि वे अपने घरों में ही रहें और किसी के बहकावे में न आयें। साथ ही मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने में अपना योगदान दें। लोग किसी प्रकार के निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले मौके पर हो रही जांच तथा कार्यवाही का इंतजार करें। इस घटना से नाराज किसान शवों को लेकर खेल मैदान में जमे हुए हैं। उनका कहना है कि वे भाकियू नेता राकेश टिकैत के आने के बाद ही शवों के अंतिम संस्कार आदि पर निर्णय लेंगे। इस घटना में कई जिलों में किसानों के प्रदर्शन की खबर है। वैसे इस प्रकरण को लेकर पूरा विपक्ष आक्रामक हो गया है। सपा, बसपा, कांग्रेस और प्रसपा समेत समूचा विपक्ष सरकार के खिलाफ लामबंद हो गया है।

 

 

अखिलेश यादव, राहुल गांधी, सतीश चंद्र मिश्र, प्रियंका गांधी वाड्रा, शिवपाल यादव, ओमप्रकाश राजभर, जयंत चौधरी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को लखीमपुर जाएंगे। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान पिछले एक सप्ताह से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी का भी विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि केंद्रीय मंत्री ने आंदोलन को लेकर गलत टिप्पणी की थी। इसी वजह से किसान उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए खीरी के पास के ही कस्बे तिकुनिया में हैलीपैड के पास इकट्ठे हुए थे। विरोध की आशंका को देखते हुए उप-मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से न आकर सड़क मार्ग से खीरी पहुंचे। उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्हें केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीरपुर में एक दंगल का उद्घाटन करने जाना था। रास्ते में तिकुनिया में ही लखीमपुर और आसपास के जिलों के किसान विरोध करने के लिए भारी संख्या इकट्ठा हो गए। इस वजह से उप-मुख्यमंत्री का रूट डायवर्ट कर दिया गया लेकिन केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र अपने काफिले के साथ तिकुनिया के मार्ग से ही गुजरे। तिकुनिया विद्युत उपकेंद्र के पास इकट्ठे हुए किसानों और आशीष मिश्र के बीच झड़प हो गई। किसानों नेताओं का आरोप है कि इसी दौरान आशीष ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इस दौरान घायल हुए किसानों में से गुरविंदर सिंह निवासी नानपारा (बहराइच) के गांव मोहनिया, दलजीत सिंह नानपारा के ही गांव बंजारा टांडा और खीरी की पलिया तहसील के गांव चौगड़ा फार्म निवासी 25 वर्षीय लवप्रीत सिंह की मौत हो गई।  इसके बाद किसानों ने काफिले की दोनों गाड़ियों पर धावा बोल दिया और गाड़ी में मौजूद सभी लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष ने खेतों में घुसकर जान बचाई। वहीं आशीष के चालक हरिओम को किसानों ने घेर लिया और जमकर मारपीट की।

हंगामे की सूचना पाते ही उप-मुख्यमंत्री मौर्य बनवीरपुर गांव के बीच रास्ते ही लौटकर बेलरायां में गेस्ट हाउस पहुंच गए। शासन ने पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों को मौके पर भेज दिया। इसी बीच गाजीपुर (दिल्ली) की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसान नेता राकेश टिकैत ने लखीमपुर कूच की घोषणा कर दी। इसके बाद किसानों ने तिकुनियां के अग्रसेन इंटर कॉलेज में इकट्ठा होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दो किसानों के शव के साथ देर शाम तक डटे रहे। किसानों ने केंद्रीय मंत्री के बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज गिरफ्तारी की मांग रख दी।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...