back to top

…आखिर कौन बनेगा इन बेसहारों का सहारा

लखनऊ। कही बैठने नही दे रहे है, दो दिन से मै और मेरे पापा भूखे है, बहराइच जाने के लिए लगातार पैदल चल रहे हैं अपने घर जाने के लिए। हो सके तो मेरी मदद करो। ये बाते मंगलवार को कानपुर के रामादेवी में हाइवे पर मजदूरी करने वाले 14 वर्ष के सुहावन ने रोते हुये लखनऊ के 1090 चौराहे पर वॉयस आॅफ लखनऊ के संवाददाता को आप बीती सुनाया।

बुधवार शांम 4 बजकर 30 मिनट पर 1090 चौराहे पर रामसुहावन 14 वर्ष, धर्मेन्द्र 16 वर्ष, राजेश 17 वर्ष समेत छह मजदूर रोते बिलखते बहराईच जा रहे थे। धर्मेन्द्र ने बताया कि तीन माह पहले ठेकेदार कानपुर के रामादेवी में हाईवे पर मजदूरी करने के लिए ले गया था। दो दिन पहले अचानक कह दिया कि भंयकर बिमारी चल रही है। सब लोग गांव चले जाओं। ठेकेदार ने फोन पर कह के फोन बंद कर दिया। चार दिन से न खाने को कुछ है और न ही गांव जाने के लिए कोई व्यवस्था है। ऐसे में पैदल ही कानपुर से बहराईच के लिए चल दिये है।

रामसुहावन के पिता दशरथ ने कहा कि दो दिन हो गया है कुछ भी नहीं खाया है। कही बैठने पर पुलिस परेशान कर रही है। बार-बार एक ही सवाल कर रही है। जहां थे वही क्यो नहीं रूक गये। सबको बताते-बताते थक जा रहे है कि हाईवे पर काम बंद होने के बाद कुछ खाने को भी वहां पर नही था। ऐसे में जान देने से अच्छा है कि गांव चले जाए। दशरथ ने बताया कि पानी तो दूर पुलिस डंडे से मारती है। दशरथ के आंशू पोछते हुए बेटा रामसुहावन ने कहा कि पापा हम घर पहुंच जायेंगे तो सब कुछ अच्छा हो जायेंगा।

पापा मत रों

सुहावन के साथ धर्मेन्द्र भी अपने पापा के साथ बहराईच जा रहा था। धर्मेन्द्र के पापा जब भी रोते तो धर्मेन्द्र एक ही बात कहता पापा मत रों दो तीन दिन मे हम लोग घर पहुंच जायेंगे। घर जाने पर खाना भी मिलेगा और अम्मा भी मिल जायेंगी।

चप्पल तक टूट गयी है

राजेश की उम्र कम होने के चलते उसे चलने में दिक्कत हो रही है उसके पापा ने एक सप्ताह पहले ही उसके लिए नया चप्पल खरीदा जिसे वह गांव ले जाना चाहता था। पर भगवान को कुछ और ही मंजूर थी। चप्पल भी सड़क पर चलते-चलते टूट गयी थी।

जब दही खाया

1090 चौराहे पर बने पराग बूथ से राहगीर ने दही खरीद कर सभी को भरपेट खिलाया और हाथ में पानी की बोतल दिया तो सभी के चेहरे खिल गये और सभी ने मुस्कराते हुए कहा अब चलने में आसानी होगी।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...