back to top

मारे गए आतंकवादियों की संख्या अमित शाह को किसने बताई, पीएम सच बताएं: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं केंद्रीय मंत्री एस एस अहलूवालिया की कथित टिप्पणियों को लेकर सोमवार को सरकार पर हमला बोला और कहा कि शाह को किसने बताया कि पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना की कार्वाई में 250 आतंकी मारे गए। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस मामले में जवाब देना चाहिए। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वायुसेना के जवानों की वीरता पर सवाल उठाने का भी आरोप लगाया और कहा कि उन्हें सशस्त्र बलों से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया

उधर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि चोट आतंकवादियों एवं उनके प्रायोजकों पर लगी है, चीख कांग्रेस एवं उनके साथियों की निकल रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया सवाल उठा रहा है तथा अमित शाह को बताना चाहिए कि उन्हें 250 आतंकवादियों की संख्या कहां से मिली है। सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, अंतरराष्ट्रीय मीडिया का कहना है कि बालाकोट में वायुसेना की कार्वाई में एक भी आतंकी मारा नहीं गया। क्या अंतरराष्ट्रीय मीडिया पाकिस्तान समर्थक है? जब अंतरराष्ट्रीय मीडिया पाकिस्तान के विरुद्ध  बोलता है तो आप गौरवान्वित महसूस करते हैं लेकिन जब वह आपसे सवाल करता है तो क्या वह पाकिस्तान का मददगार हो जाता है? लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि सशस्त्र बलों पर कोई सवाल नहीं कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी खुद सवाल कर रहे हैं, वह श्रेय लेना चाहते हैं।

हम अपनी सेना के साथ हैं

हम अपनी सेना के साथ हैं। हमें मोदी से देशभक्ति सीखने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने संवाददाताओं से कहा, हमने सेना और वायुसेना पर कभी अंगुली नहीं उठाई। अमित शाह ने जवानों के पराक्रम का राजनीतिकरण किया है। उन्होंने कहा कि 250 लोग मारे गए। कहीं 300, कहीं 350 तो कहीं 250 लोगों के मारे जाने की बात हो रही है। हम पूछना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री इस पर जवाब क्यों नहीं देते हैं? खबरों के मुताबिक शाह ने रविवार को कहा था कि वायुसेना की कार्वाई में 250 आतंकी मारे गए हैं। सिंह ने आरोप लगाया, प्रधानमंत्री ने वायुसेना को शर्मसार किया है क्योंकि उन्होंने कहा कि राफेल होता तो बेहतर नतीजे आते। एक तरह से उन्होंने वायुसेना की वीरता पर सवाल उठाए हैं। उन्हें हमारे सशस्त्र बलों से माफी मांगनी चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पूरा देश एक स्वर में कह रहा है कि अगर राफेल होता तो परिणाम कुछ और होते। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, मोदी जी, आपके केंद्रीय मंत्री टीवी चैनल की ख़बरों को यह कहकर झुठला रहे हैं कि बालाकोट हवाई हमले में 300 आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि प्रधानमंत्री ने कभी नहीं की। क्या यह सच है? अगर नहीं तो प्रधानमंत्री देश को सच बताएं। कांग्रेस नेताओं ने वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ के उस बयान का भी हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या लक्षित ठिकाने में मौजूद लोगों की संख्या पर निर्भर करती है, वायुसेना मरने वालों की गिनती नहीं करती। उधर, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को आरोप लगाया कि चोट आतंकवादियों एवं उनके प्रायोजकों पर लगी है, चीख कांग्रेस एवं उनके साथियों की निकल रही है।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रपति मुर्मू ने ओणम और ईद-मिलाद उन नबी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फसल उत्सव ओणम और पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस ईद-मिलाद उन नबी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को देशवासियों...

लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, टिश्यू पर ‘BOMB’ लिखकर फैलाई दहशत

लखनऊ। लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान की सफाई के दौरान एक टिश्यू पेपर...

राहुल गांधी ने किया कृति सैनन का बचाव, बोले- आजादी के इस्तेमाल के लिए महिलाओं को ट्रोल नहीं करें

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विज्ञापन के चलते विवादों में घिरीं अभिनेत्री कृति सैनन का बचाव करते हुए कहा...

रंग-बिरंगी राखियों से सजने लगे बाजार, डिजाइनर राखी की मांग ज्यादा

लखनऊ। रक्षाबंधन का त्योहार में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस खास दिन बहनें अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधने का इंतजार...

सावन के आखिरी बुधवार पर शिव भक्ति में डूबे भक्त

लखनऊ। सावन मास के आखिरी बुधवार को लखनऊ का पारा इलाका शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। भोर होते ही ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में...

व्यक्ति के आंतरिक भावनाओं को उजागर करता नाटक पार्क

लखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27...

शान-ओ-शौकत के साथ निकला ऐतिहासिक मदहे सहाबा जुलूस

लखनऊ। मिलादुन नबी के मुबारक अवसर पर लखनऊ में ऐतिहासिक जुलूस मदहे सहाबा पूरी शान व शौकत के साथ निकाला गया। इस जुलूस में...

रक्षाबंधन पर बहनें दिखेंगी सबसे स्टाइलिश और आकर्षक

लखनऊ। रक्षा बंधन सिर्फ भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार नहीं, बल्कि परिवार के साथ यादगार पल बिताने का भी मौका है। ऐसे...

राष्ट्रपति मुर्मू ने ओणम और ईद-मिलाद उन नबी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फसल उत्सव ओणम और पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस ईद-मिलाद उन नबी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को देशवासियों...