back to top

मथुरा-वृंदावन में सीवर लाइन की खुदाई के समय मिट्टी धंसा, दो मजदूरों की दबकर मौत

मथुरा। मथुरा-वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग में श्याम कुटी के निकट सीवर लाइन की खुदाई करते समय मिट्टी धंस जाने से दो मजदूरों की मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। वृन्दावन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रशांत कपिल ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब साढ़े ज्ञारह बजे मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के वार्ड संख्या 34 में हुआ, जहां फिरोजाबाद की एक संस्था द्वारा सीवर लाइन डालने का कार्य किया जा रहा था।

एसएचओ ने बताया कि मृतकों की पहचान फिरोजाबाद के निवासी मजदूर नौरंगीलाल (34) और विजय सिंह जादौन (30) के रूप में हुई। कपिल के मुताबिक रात जब ये लोग परिक्रमा मार्ग में श्याम कुटी के निकट सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई कर रहे थे, उसी समय मिट्टी का बहुत बड़ा हिस्सा धंस गया और उसके नीचे दो मजदूर दब गए। उन्होंने बताया कि उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों के अनुसार उनके मुंह एवं नाक में मिट्टी भर जाने से उनका दम घुट गया तथा उनकी मृत्यु हो गयी। एसएचओ ने बताया कि नौरंगी लाल के पिता ने ठेकेदार एवं निगम के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने और उनके पुत्र की मौत के मुंह में धकेल देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

एस. जयशंकर ने संरा प्रमुख से पश्चिम एशिया और यूक्रेन सहित वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की

संयुक्त राष्ट्र । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ पश्चिम एशिया, यूक्रेन और सूडान सहित वैश्विक...

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की मध्यरात्रि निधन हो गया।...

रुपया शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर 96.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 पर पहुंच गया। एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने...

KIIFB के कामकाज, उधारी और प्रशासनिक ढांचे की समीक्षा करेगी सुधा पिल्लई समिति

तिरुवनंतपुरम। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुधा पिल्लई की अध्यक्षता वाली समिति को केरल अवसंरचना निवेश कोष बोर्ड (KIIFB) के...

रुपया शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर 96.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 पर पहुंच गया। एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने...

आईसीसी ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए विकास कार्यक्रम को मंजूरी दी

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए अपने ‘डेवलपमेंट पाथवे प्रोग्राम’ (विकास कार्यक्रम) को जारी रखने की मंजूरी दे...

कच्चे तेल में तेजी से शुरुआती कारोबार में बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 553 अंक टूटा

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव...