back to top

KIIFB के कामकाज, उधारी और प्रशासनिक ढांचे की समीक्षा करेगी सुधा पिल्लई समिति

तिरुवनंतपुरम। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुधा पिल्लई की अध्यक्षता वाली समिति को केरल अवसंरचना निवेश कोष बोर्ड (KIIFB) के संस्थागत, वित्तीय, प्रशासनिक और परिचालन ढांचे की समीक्षा का व्यापक दायित्व सौंपा है।

वी. डी. सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार ने सोमवार को इस समिति का गठन किया। इस समीक्षा का उद्देश्य केआईआईएफबी की दीर्घकालिक स्थिरता को मजबूत करना, प्रशासनिक मानकों में सुधार करना और राज्य के अवसंरचना विकास को समर्थन देने की इसकी क्षमता बढ़ाना है।

सरकार द्वारा जारी कार्यादेश के अनुसार, समिति केरल राज्य योजना बोर्ड द्वारा एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड (एसबीआई कैप्स) की सहायता से तैयार परियोजना तथा राज्य मंत्रिमंडल से अनुमोदित मूल प्रस्ताव के तहत केआईआईएफबी के लिए परिकल्पित उद्देश्यों, दायित्वों और भूमिका की समीक्षा करेगी। साथ ही समिति ऐसे किसी भी व्यय, लेनदेन या वित्तीय व्यवस्था की पहचान करेगी जिसे उसकी राय में लेखा-परीक्षा, वित्तीय प्रबंधन या प्रशासनिक दृष्टि से विस्तृत जांच की आवश्यकता हो।

इसे किसी भी प्रकार की अनियमितता या प्रणालीगत कमी की पहचान करने तथा संगठन के पुनर्गठन, उसकी संस्थागत क्षमता के सरकारी तंत्र में पुनर्विनियोजन और केआईआईएफबी द्वारा स्थापित अनुषंगी या पृथक इकाइयों के भविष्य के बारे में सिफारिशें देने को भी कहा गया है।

RELATED ARTICLES

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की मध्यरात्रि निधन हो गया।...

रुपया शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर 96.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 पर पहुंच गया। एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने...

आईसीसी ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए विकास कार्यक्रम को मंजूरी दी

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए अपने ‘डेवलपमेंट पाथवे प्रोग्राम’ (विकास कार्यक्रम) को जारी रखने की मंजूरी दे...

कच्चे तेल में तेजी से शुरुआती कारोबार में बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 553 अंक टूटा

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव...

पौधरोपण के साथ श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ

लखनऊ। 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ सोमवार को निराला नगर...

हरिनाम संकीर्तन करते हुये किया रथ यात्रा का प्रचार-प्रसार

लखनऊ। अपरिमेय श्याम प्रभु जी, मन्दिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ के दिशा निर्देशन में 16 जुलाई को आयोजित होने वाली श्री जगन्नाथ जी की रथ...