back to top

आईसीसी ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए विकास कार्यक्रम को मंजूरी दी

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए अपने ‘डेवलपमेंट पाथवे प्रोग्राम’ (विकास कार्यक्रम) को जारी रखने की मंजूरी दे दी है और साथ ही 2030 तक टीम को आईसीसी की क्वालीफिकेशन प्रतियोगिताओं में खेलने के काबिल बनाने का लक्ष्य भी तय किया है।यह फैसला एडिनबर्ग में हुई आईसीसी बोर्ड की वार्षिंक कॉन्फ्रेंस में लिया गया।

वहां अफगान महिला शरणार्थी टीम के लिए अगले पांच वर्षों में आईसीसी क्वालीफिकेशन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का खाका तैयार करने के लिए विशेष कार्यबल का भी फिर से गठन किया गया। आईसीसी ने अपनी स्वतंत्र निदेशक रोज रिवाज और आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति की सदस्य सारा कीन को भी कार्यबल में शामिल किया है। इस कार्यबल में पहले से ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई), क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रतिनिधि शामिल हैं।

आईसीसी की ओर से जारी एक बयान में रिवाज ने कहा,कार्यबल को एक स्पष्ट और स्थायी खाका तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। यह खाका ढांचागत कोचिंग, अच्छे प्रतिस्पर्धी मौकों और सही हाई परफोर्मेंस राह के जरिए अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लगातार विकास में मदद करेगा।इस कार्यक्रम के तहत खिलाड़ियों को क्रिकेट और स्ट्रेंथ एवं अनुकूलन कोच, फिजियोथेरेपी सहयोग और खेलने के अधिक मौके चरणबद्ध तरीके से मिलते रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा में रहने वाली खिलाड़ी स्थानीय क्रिकेट ढांचे से जुड़ी रहेंगी। साथ ही टीम विदेशी ट्रेनिंग शिविर और दौरों के लिए भी एकत्रित होती रहेगी जैसा कि पिछले साल भारत और इंग्लैंड में हुआ था।आईसीसी ने कहा कि 2030 तक क्वालीफिकेशन प्रतियोगिताओं के लिए टीम के विकास में मदद करने के इरादे से सावधानी से चुनी गई विरोधी टीमों के खिलाफ खेलने के मौकों को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटर नाहिदा सपन ने आईसीसी की इस लंबी अवधि की प्रतिबद्धता का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की मध्यरात्रि निधन हो गया।...

KIIFB के कामकाज, उधारी और प्रशासनिक ढांचे की समीक्षा करेगी सुधा पिल्लई समिति

तिरुवनंतपुरम। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुधा पिल्लई की अध्यक्षता वाली समिति को केरल अवसंरचना निवेश कोष बोर्ड (KIIFB) के...

रुपया शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर 96.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 पर पहुंच गया। एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने...

कच्चे तेल में तेजी से शुरुआती कारोबार में बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 553 अंक टूटा

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव...

पौधरोपण के साथ श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ

लखनऊ। 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ सोमवार को निराला नगर...

हरिनाम संकीर्तन करते हुये किया रथ यात्रा का प्रचार-प्रसार

लखनऊ। अपरिमेय श्याम प्रभु जी, मन्दिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ के दिशा निर्देशन में 16 जुलाई को आयोजित होने वाली श्री जगन्नाथ जी की रथ...