back to top

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की मध्यरात्रि निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उन्हे बलिया में भाजपा का अधार स्तंभ कहा जाता था।हरेराम चौधरी ने राजनीति के साथ-साथ लम्बे समय तक वकालत की। पिछले कई महीने से वे बीमार चल रहे थे। डाक्टरों की सलाह पर उनके परिजन घर पर सेवा कर रहे थे। उनके बड़े पुत्र भाजपा नेता राजीव मोहन चौधरी ने बताया कि उन्होंने अंतिम सांस सोमवार की रात लगभग 11.30 बजे ली। यह खबर सुनते ही जिले भर में शोक की लहर दौड़ गयी।

हरेराम चौधरी का सामाजिक जीवन बेहद सादगी भरा और ईमानदारी से युक्त था। हरेराम चौधरी शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों से जुड़ गए थे। छात्र जीवन में लखनऊ विश्वविद्यालय में एबीवीपी यानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पहले प्रत्याशी के रूप में छात्रसंघ चुनाव लड़ा। इसके बाद आपात काल के दौरान करीब 19 महीने जेल में बिताया। बाद में सक्रिय राजनीति में आए तो भाजपा के गठन के बाद भाजयुमो के पहले प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व मिला। उस दौर में भाजयुमो के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष कलराज मिश्र के साथ काम करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी और कल्याण सिंह जैसे बड़े नेताओं के करीब आए।

हरेराम चौधरी ने 1980 में बलिया सदर सीट से पहली बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में विधानसभा का चुनाव लड़ा। फिर 1989 में भी वे सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे। दोनों बार उन्हे पराजय मिली। हालांकि बलिया में भाजपा की मजबूत नींव रखने का श्रेय हरेराम चौधरी को ही जाता। यही कारण था कि भाजपा ने 1995 में बलिया नगर पालिका परिषद के चुनाव में हरेराम चौधरी पर भरोसा जताया और उन्होंने विजय हासिल की थी। बाद के दिनों में भी भारतीय जनता पार्टी के साथ रह कर उसे आगे बढ़ाने में लगे रहे। उनके निधन पर सिर्फ भाजपा बल्कि सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने दुख जताया है।

RELATED ARTICLES

KIIFB के कामकाज, उधारी और प्रशासनिक ढांचे की समीक्षा करेगी सुधा पिल्लई समिति

तिरुवनंतपुरम। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुधा पिल्लई की अध्यक्षता वाली समिति को केरल अवसंरचना निवेश कोष बोर्ड (KIIFB) के...

रुपया शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर 96.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 पर पहुंच गया। एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने...

आईसीसी ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए विकास कार्यक्रम को मंजूरी दी

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए अपने ‘डेवलपमेंट पाथवे प्रोग्राम’ (विकास कार्यक्रम) को जारी रखने की मंजूरी दे...

कच्चे तेल में तेजी से शुरुआती कारोबार में बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 553 अंक टूटा

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव...

पौधरोपण के साथ श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ

लखनऊ। 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ सोमवार को निराला नगर...

हरिनाम संकीर्तन करते हुये किया रथ यात्रा का प्रचार-प्रसार

लखनऊ। अपरिमेय श्याम प्रभु जी, मन्दिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ के दिशा निर्देशन में 16 जुलाई को आयोजित होने वाली श्री जगन्नाथ जी की रथ...