back to top

कच्चे तेल में तेजी से शुरुआती कारोबार में बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 553 अंक टूटा

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों तेजी के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की ताजा बिकवाली और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से भी बाजार पर दबाव बना।बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 552.99 अंक टूटकर 77,063.41 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 160.45 अंक फिसलकर 24,050.55 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अदाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयर बढ़त में रहे।एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 3.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी अभी तक नुकसान में रहें।अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.60 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 3,062.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 47.01 अंक और एनएसई निफ्टी 4.10 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

RELATED ARTICLES

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की मध्यरात्रि निधन हो गया।...

KIIFB के कामकाज, उधारी और प्रशासनिक ढांचे की समीक्षा करेगी सुधा पिल्लई समिति

तिरुवनंतपुरम। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुधा पिल्लई की अध्यक्षता वाली समिति को केरल अवसंरचना निवेश कोष बोर्ड (KIIFB) के...

रुपया शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर 96.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 पर पहुंच गया। एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने...

आईसीसी ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए विकास कार्यक्रम को मंजूरी दी

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए अपने ‘डेवलपमेंट पाथवे प्रोग्राम’ (विकास कार्यक्रम) को जारी रखने की मंजूरी दे...

पौधरोपण के साथ श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ

लखनऊ। 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ सोमवार को निराला नगर...

हरिनाम संकीर्तन करते हुये किया रथ यात्रा का प्रचार-प्रसार

लखनऊ। अपरिमेय श्याम प्रभु जी, मन्दिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ के दिशा निर्देशन में 16 जुलाई को आयोजित होने वाली श्री जगन्नाथ जी की रथ...