back to top

यूपी में डबल-डबल युवराज का जो हाल हुआ, वही बिहार में भी होगा : मोदी

छपरा/समस्तीपुर/पूर्वी चंपारण (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बिहार में एक तरफ डबल इंजन की सरकार है, तो दूसरी तरफ डबल-डबल युवराज हैं। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश चुनाव में जो हाल डबल-डबल युवराज का हुआ, वही हाल बिहार में भी खासतौर पर जंगलराज के युवराज का होगा।

मोदी ने डबल-डबल युवराज कह कर उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान साथ रहे राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर इशारा किया। वहीं, बिहार में डबल-डबल युवराज के माध्यम से उन्होंने तेजस्वी और राहुल पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान पुलवामा हमले, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण सहित केंद्र और बिहार सरकार की कल्याण योजनाओं का भी जिक्र किया।

मोदी ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश के जवान शहीद हुए थे, उस वक्त सत्ता एवं स्वार्थ की राजनीति करने वालों ने खूब भ्रम फैलाने की कोशिश की और ऐसे लोग आज वोट मांग रहे हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे लोगों से सचेत रहने की अपील करते हुए कहा कि दो-तीन दिन पहले पड़ोसी देश ने पुलवामा हमले की सच्चाई को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि इस सच्चाई ने उन लोगों के चेहरे से नकाब हटा दिया, जो हमले के बाद अफवाह फैला रहे थे।

गौरतलब है कि मोदी पाकिस्तान की इमरान खान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी के वहां की संसद में पुलवामा हमले को लेकर दिए गए बयान का जिक्र कर रहे थे। फवाद ने पाकिस्तानी संसद में कहा था कि पुलवामा हमला उनकी (खान की) सरकार के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि है। छपरा, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आज देश में एक तरफ लोकतंत्र के लिए पूर्ण रूप से समर्पित राजग का गठबंधन है, दूसरी तरफ अपने निहित स्वार्थ को समर्पित पारिवारिक गठबंधन हैं। उन्होंने विपक्षी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए यह कहा।

उन्होंने बिहार को बीमार होने से बचाने के लिए लोगों से राज्य में नीतीश कुमार नीत राजग को जनादेश देने की लोगों से अपील की। मोदी ने कहा, आज बिहार के सामने, डबल इंजन की सरकार है, तो दूसरी तरफ डबल-डबल युवराज भी हैं। उनमें से एक तो जंगलराज के युवराज भी हैं। उन्होंने कहा, डबल इंजन वाली राजग सरकार, बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्घ है, तो ए डबल-डबल युवराज अपने-अपने सिंहासन को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए मोदी ने कहा कि तीन-चार साल पहले वहां भी डबल-डबल युवराज बस के ऊपर चढ़कर लोगों के सामने हाथ हिला रहे थे और उत्तर प्रदेश की जनता ने वहां उन्हें घर लौटा दिया था। प्रधानमंत्री ने कहा, वहां के एक युवराज अब जंगलराज के युवराज से मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश में जो डबल-डबल युवराज का हुआ, वो ही बिहार में होगा।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन का मुकाबला भाजपा, जद(यू), हम पार्टी और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के गठबंधन से है। बिहार चुनाव में राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...