back to top

वेब सीरीज दिल्ली क्राइम को मिला एमी अवॉर्ड

मुंबई। नेटफ्लिक्स इंडिया की मूल श्रृंखला दिल्ली क्राइम को 48वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड में बेस्ट ड्रामा सीरीज का पुरस्कार मिलने के बाद इसके निर्देशक रिची मेहता ने कहा कि यह पुरस्कार बिना थके काम करने वाले कास्ट एवं क्रू की मेहनत की सामूहिक जीत है। कोरोना वायरस के कारण एमी का आयोजन सोमवार को ऑनलाइन किया गया जिसमें नेटफ्लिक्स इंडिया की मूल श्रृंखला दिल्ली क्राइम को पुरस्कार मिला।

भारतीय-कनाडाई मेहता के निर्देशन में बनी वेब श्रृंखला दिल्ली में 16 दिसम्बर 2012 को पैरामेडिकल की 23 वर्षीय छात्रा के साथ चलती बस में हुए सामूहिक बलात्कार की घटना पर आधारित है। गंभीर रूप से घायल छात्रा ने एक पखवाड़े बाद सिंगापुर में एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मेहता ने पुरस्कार उन सभी महिलाओं को समर्पित किया, जो न केवल पुरुषों द्वारा की जाने वाली हिंसा को सहन करती हैं, बल्कि जो समस्या को हल करने के लिए भी काम कर रही हैं।

मेहता ने एक बयान में कहा, मैंने कभी यहां पहुंचने की उम्मीद नहीं की थी। यह सैकड़ों लोगों द्वारा वर्षों किए गए काम का नतीजा है। यह वेब श्रृंखला 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें शेफाली शाह, रसिका दुग्गल, आदिल हुसैन और राजेश तैलंग नजर आए थे। नेटफ्लिक्स इंडिया की उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल ने भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार जीतने के लिए श्रृंखला की पूरी टीम को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

प्रधानमंत्री, शाह, राजनाथ, मायावती समेत कई प्रमुख नेताओं ने आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बहुजन...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...